Sambhal: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर गरजी आज़ाद अधिकार सेना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। 

सम्भल में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती मनमानी, भ्रष्टाचार और अभिभावकों के शोषण के खिलाफ आज़ाद अधिकार सेना पार्टी ने जोरदार विरोध दर्ज

Apr 2, 2026 - 14:42
61 Views
Sambhal: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर गरजी आज़ाद अधिकार सेना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। 
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर गरजी आज़ाद अधिकार सेना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती मनमानी, भ्रष्टाचार और अभिभावकों के शोषण के खिलाफ आज़ाद अधिकार सेना पार्टी ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। प्रदेश महासचिव खिजर गौस उर्फ गौस मियां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

पार्टी का आरोप है कि निजी स्कूल लगातार फीस वृद्धि, अनियमितताओं और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र और राज्य सरकारें इस गंभीर मुद्दे पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई हैं, जबकि निजी स्कूल संचालकों का प्रभाव प्रशासनिक तंत्र तक गहराई से फैला हुआ है। आजाद अधिकार सेना ने इसे आम नागरिकों के हितों के साथ सीधा अन्याय बताते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी ने सुझाव दिया कि प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की वास्तविक स्थिति जानने के लिए एक स्वतंत्र समिति का गठन किया जाए, जिसमें शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। इसके साथ ही पार्टी ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से अभिभावकों और छात्रों की समस्याएं एकत्र कर हर चार माह में रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजने की मांग रखी। विरोध प्रदर्शन में कई कार्यकर्ता शामिल रहे और सभी ने एक सुर में कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Also Read- संसद में गूँजी बच्चों की डिजिटल लत की गूँज: दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त कानून की मांग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow