Sambhal: ड्यूटी पर शहीद कांस्टेबल के परिवार को बड़ी राहत, SBI ने सौंपा 1 करोड़ का चेक। 

जनपद में मानवता और जिम्मेदारी की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में जान गंवाने वाले कांस्टेबल टीपू

Apr 2, 2026 - 14:39
51 Views
Sambhal: ड्यूटी पर शहीद कांस्टेबल के परिवार को बड़ी राहत, SBI ने सौंपा 1 करोड़ का चेक। 
ड्यूटी पर शहीद कांस्टेबल के परिवार को बड़ी राहत, SBI ने सौंपा 1 करोड़ का चेक। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: जनपद में मानवता और जिम्मेदारी की एक मिसाल उस समय देखने को मिली जब ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में जान गंवाने वाले कांस्टेबल टीपू सुल्तान के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया की मौजूदगी में उनकी पत्नी शाहना बेगम को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल टीपू सुल्तान का सैलरी अकाउंट SBI में था और बैंक की विशेष बीमा पॉलिसी के तहत आकस्मिक मृत्यु होने पर खाताधारक के परिवार को एक करोड़ रुपये तक की सहायता दी जाती है। इसी योजना के अंतर्गत यह राशि प्रदान की गई है, जिससे परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने शाहना बेगम को इस धनराशि का सही और सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह राशि उनके बच्चों के भविष्य, शिक्षा, भरण-पोषण और आवास निर्माण में मददगार साबित हो सकती है। इस पहल को लेकर प्रशासन और बैंक की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की योजनाएं न सिर्फ आर्थिक सुरक्षा देती हैं, बल्कि यह भरोसा भी दिलाती हैं कि कठिन समय में सिस्टम पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। यह मदद शहीद के परिवार के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है, जो उनके भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाएगी।

Also Read- अखिलेश यादव भविष्य के 'हिंदुस्तान की उम्मीद': अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का विपक्षी एकता पर बड़ा बयान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow