Sambhal: स्मार्ट मीटर के खिलाफ गरजी ‘आज़ाद अधिकार सेना’, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। 

सम्भल में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती जनसमस्याओं के खिलाफ आज आज़ाद अधिकार सेना ने आवाज बुलंद की। पार्टी के प्रदेश महासचिव

Apr 17, 2026 - 16:20
102 Views
Sambhal: स्मार्ट मीटर के खिलाफ गरजी ‘आज़ाद अधिकार सेना’, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। 
स्मार्ट मीटर के खिलाफ गरजी ‘आज़ाद अधिकार सेना’, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती जनसमस्याओं के खिलाफ आज आज़ाद अधिकार सेना ने आवाज बुलंद की। पार्टी के प्रदेश महासचिव खिज़र गौस के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम उपभोक्ताओं की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। लोगों को मीटर के संचालन और बिलिंग प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं दी गई, जिससे भ्रम और आर्थिक दबाव की स्थिति बन रही है। खिज़र गौस ने बताया कि कई मामलों में ₹500 तक का बिल होने पर भी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाते हैं, जबकि विभाग में शिकायत करने पर संतोषजनक समाधान नहीं मिलता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उपभोक्ता जब भुगतान कर देते हैं, तब भी उनके खातों में अतिरिक्त चार्ज जुड़ जाते हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। पार्टी का कहना है कि इस प्रक्रिया से आम जनता के अधिकारों का हनन हो रहा है। ज्ञापन में कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया कि किसी भी उपभोक्ता पर जबरन स्मार्ट मीटर नहीं थोपा जा सकता। यदि उपभोक्ता साधारण मीटर चाहता है, तो उसे वही उपलब्ध कराया जाना चाहिए। पार्टी ने मांग की कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर हटाकर पारंपरिक मीटर लगाए जाएं और स्मार्ट मीटर का उपयोग केवल व्यावसायिक कनेक्शनों तक सीमित किया जाए। साथ ही, विद्युत विभाग को निर्देश दिए जाएं कि वह उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करे।

Also Read- Lucknow : अटल नगर के 630 अफोर्डेबल फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल से खुलेगा पंजीकरण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow