Sambhal: स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों पर बिजली विभाग का बड़ा खुलासा, ‘नेगेटिव बैलेंस से बचें, खुद कटेगी लाइट’। 

जनपद सम्भल में स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही अफवाहों और शिकायतों के बीच बिजली विभाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति साफ की है। अधीक्षण

Mar 31, 2026 - 16:02
33 Views
Sambhal: स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों पर बिजली विभाग का बड़ा खुलासा, ‘नेगेटिव बैलेंस से बचें, खुद कटेगी लाइट’। 
स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों पर बिजली विभाग का बड़ा खुलासा, ‘नेगेटिव बैलेंस से बचें, खुद कटेगी लाइट’। 

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल में स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही अफवाहों और शिकायतों के बीच बिजली विभाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति साफ की है। अधीक्षण अभियंता नीरज गर्ग ने साफ कहा कि स्मार्ट मीटर में किसी भी तरह की छेड़छाड़ या तेज चलने जैसी बातों में कोई सच्चाई नहीं है।
उन्होंने बताया कि लोगों के मन में स्मार्ट मीटर को लेकर कई गलत धारणाएं हैं, जिन्हें दूर करने के लिए यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

 क्या है पूरा मामला?

अधीक्षण अभियंता के अनुसार, स्मार्ट मीटर पूरी तरह पारदर्शी प्रणाली है, जिसमें उपभोक्ता खुद अपने बिजली खर्च और बैलेंस की जानकारी मोबाइल ऐप के जरिए देख सकते हैं। इसके लिए ‘UPPCL Smart Meter’ ऐप डाउनलोड करना जरूरी है।

ऐसे काम करता है स्मार्ट मीटर

उपभोक्ता को बैलेंस और खर्च की पूरी जानकारी ऐप में मिलती है
बैलेंस खत्म होने से 3 दिन पहले मैसेज अलर्ट मिलता है
बैलेंस नेगेटिव होते ही कनेक्शन स्वतः कट सकता है
समय पर रिचार्ज करने से किसी भी दिक्कत से बचा जा सकता है

रिचार्ज के बाद भी नहीं आती लाइट?

इस सवाल पर अधिकारी ने कहा कि कई बार पेमेंट गेटवे में देरी के कारण सिस्टम में अपडेट होने में समय लगता है। इसलिए उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि बैलेंस को नेगेटिव में जाने ही न दें।

 हेल्पलाइन पर क्यों नहीं लगती कॉल?

हेल्पलाइन नंबर को लेकर आ रही शिकायतों पर विभाग ने कहा कि ओवरलोडिंग की वजह से कभी-कभी लाइन व्यस्त हो सकती है, लेकिन सभी सेवाएं सुचारु रूप से चल रही हैं।

वायरल वीडियो पर क्या बोले अधिकारी?

चन्दौसी की गणेश कॉलोनी से वायरल हो रहे “तेज चलने वाले स्मार्ट मीटर” के वीडियो पर अधीक्षण अभियंता ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। विभाग ने 5-6% मीटरों पर चेक मीटर लगाकर परीक्षण किया है, जिसमें कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई।

जनता से अपील

अधीक्षण अभियंता नीरज गर्ग ने जनता से अपील करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक है और पूरी तरह फायदेमंद है। इसमें प्रीपेड, पोस्टपेड और नेट मीटर जैसी सभी सुविधाएं एक ही डिवाइस में मिलती हैं, जिससे बार-बार मीटर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। बिजली विभाग ने साफ कर दिया है कि स्मार्ट मीटर को लेकर फैल रही अफवाहों से सावधान रहें और समय पर रिचार्ज कर बिजली कटने की समस्या से बचें।

Also Read- संसद में गूँजी बच्चों की डिजिटल लत की गूँज: दीपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया और ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त कानून की मांग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow