वर्दी को सलाम: सम्भल पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त जवानों को भावभीनी विदाई।

जनपद सम्भल की पुलिस लाइन बहजोई आज भावनाओं से सराबोर नजर आई, जब वर्षों तक कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस अधिकारी

Mar 31, 2026 - 16:13
30 Views
वर्दी को सलाम: सम्भल पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त जवानों को भावभीनी विदाई।

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल की पुलिस लाइन बहजोई आज भावनाओं से सराबोर नजर आई, जब वर्षों तक कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मानपूर्वक विदा किए गए। अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर आयोजित इस गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) कुलदीप सिंह ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट किए। साथ ही शॉल ओढ़ाकर और पुष्पमाला पहनाकर उनके योगदान को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के लंबे सेवाकाल, अनुशासन, निष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली की खुलकर सराहना की। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बहजोई, अन्य पुलिसकर्मी और सेवानिवृत्त जवानों के परिजन भी मौजूद रहे, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया। अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नम आंखों से विदाई दी। सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारी में पुलिस उपाधीक्षक संतोष कुमार सिंह, उ0नि0स0पु0 रविपाल सिंह चौहान, मु0आ0 सीताराम, आ0 महेशचन्द्र मिश्रा (डायल 112), फायरमैन मुनेन्द्रपास सिंह (फायर स्टेशन चन्दौसी) शामिल रहे। सलाम उन वर्दीधारियों को, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सुरक्षा और सेवा में समर्पित कर दिया।

Also Read- Ayodhya: जंबो कार्यकारिणी में संतुलन का दांव, निष्ठा और समीकरणों के बीच भाजपा की नई टीम तैयार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow