Lucknow: दीक्षांत परेड में गूंजी यूपी पुलिस की गूंज: 4 घंटे तक वर्ल्ड ट्रेंड में रहा #UPPolice, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली सलामी। 

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में भर्ती किए गए 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस की रविवार को लखनऊ पुलिस लाइंस में

By INA News Desk
Apr 27, 2026 - 15:15
46 Views
Lucknow: दीक्षांत परेड में गूंजी यूपी पुलिस की गूंज: 4 घंटे तक वर्ल्ड ट्रेंड में रहा #UPPolice, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली सलामी। 
दीक्षांत परेड में गूंजी यूपी पुलिस की गूंज: 4 घंटे तक वर्ल्ड ट्रेंड में रहा #UPPolice, सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली सलामी। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में भर्ती किए गए 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस की रविवार को लखनऊ पुलिस लाइंस में दीक्षांत परेड आयोजित हुई। इस परेड की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलामी ली और आरक्षियों का हौसला बढ़ाया। दीक्षांत परेड समारोह से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की फोटो एवं वीडियो को उत्तर प्रदेश पुलिस के समस्त जनपदों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर हैशटैग #UPPolice के साथ पोस्ट किया गया। यह हैशटैग विश्व के टॉप ट्रेंड में रहा।

यूपी पुलिस विभाग के मुताबिक इस हैशटैग से 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया गया। कुछ ही देर में यह हैशटैग विश्व के टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर पहुंच गया। उत्तर प्रदेश पुलिस का यह हैशटैग लगातार लगभग 04 घंटों तक विश्व के टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बना रहा।

इस दौरान इस पर 64 हजार से अधिक ट्वीट्स किए गए, जिसे लगभग 64 मिलियन की रीच, 5 लाख 58 हजार व्यूज और 1.13 बिलियन इंप्रेशन हासिल हुए। वहीं लखनऊ में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह में परेड का निरीक्षण और विजेताओं को पुरस्कार वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

Also Read- पश्चिम बंगाल में फिर गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ: नबद्वीप विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रुति शेखर गोस्वामी के पक्ष में की जनसभा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow