Sambhal: 'गौवंश को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा, हत्या पर हो फांसी” - भोले सिंह त्यागी की सरकार से बड़ी मांग। 

गौ संरक्षण को लेकर एक बार फिर सियासत और सामाजिक बहस तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता भोले सिंह त्यागी ने देश के राष्ट्रपति

Apr 27, 2026 - 15:24
55 Views
Sambhal: 'गौवंश को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा, हत्या पर हो फांसी” - भोले सिंह त्यागी की सरकार से बड़ी मांग। 
गौवंश को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा, हत्या पर हो फांसी” - भोले सिंह त्यागी की सरकार से बड़ी मांग। 

उवैस दानिश, सम्भल 

गौ संरक्षण को लेकर एक बार फिर सियासत और सामाजिक बहस तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता भोले सिंह त्यागी ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल से एक बड़ी मांग उठाते हुए गौवंश को “राष्ट्रमाता”, “राष्ट्रदेव”, “राष्ट्र-आराध्य” और “राष्ट्र धरोहर” का दर्जा देने की अपील की है।

भोले सिंह त्यागी

भोले सिंह त्यागी का कहना है कि गौवंश भारतीय संस्कृति और आस्था का केंद्र है, इसलिए इसे सर्वोच्च सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि जो लोग गौहत्या में शामिल पाए जाएं, उनके लिए तत्काल फांसी की सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गोपालकों की समस्याओं को भी उठाया। त्यागी ने कहा कि सरकार को गौशालाओं और इधर-उधर खर्च करने के बजाय सीधे गोपालकों को आर्थिक सहायता देनी चाहिए, ताकि गौवंश को सड़कों पर भटकना और परेशानी झेलना न पड़े। जब उनसे पूछा गया कि यह मांग किस स्तर पर उठाई गई है, तो उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को एक साथ ज्ञापन सौंपा गया है और यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इस मांग के बाद एक बार फिर गौ संरक्षण और उससे जुड़े कानूनों को लेकर बहस तेज हो गई है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है और क्या इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं।

Also Read- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: लोकतंत्र के महापर्व में शामिल हुए अभिनेता कमल हासन और बेटी श्रुति हासन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow