Bajpur: एक महीने में बदलेगा बाजपुर रोडवेज स्टैंड का चेहरा: मंत्री प्रदीप बत्रा

सूबे के परिवहन मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रथम बार बाजपुर आगमन पर भाजपाईयों ने फूलमाला पहनाकर

Apr 27, 2026 - 15:33
26 Views
Bajpur: एक महीने में बदलेगा बाजपुर रोडवेज स्टैंड का चेहरा: मंत्री प्रदीप बत्रा
निरीक्षण उपरान्त बोले परिवहन मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा एक माह में सुधरेगी बाजपुर रोडवेज स्टैण्ड की हालत। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। सूबे के परिवहन मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रथम बार बाजपुर आगमन पर भाजपाईयों ने फूलमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। परिवहन मंत्री बत्रा ने बाजपुर रोडवेज बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारी नेताओं व आम जन ने उनके समक्ष परिवहन निगम से संबंधित तमाम समस्याओं को रखा।

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने मौके पर मौजूद उत्तराखण्ड परिवहन निगम की आर.एम. पूजा जोशी को जनसमस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए सरकार प्रयासरत है। एक माह के भीतर बाजपुर रोडवेज बस स्टैण्ड की दशा सुधारते हुए समस्त व्यवस्थाओं को दुरूस्त कर दिया जायेगा।

दिल्ली, देहरादून, अमृतसर व चण्डीगढ़ के लिए वाल्वो बसों को प्रारम्भ करने के साथ ही अन्य नई बसों का संचालन भी बाजपुर रोडवेज बस स्टैण्ड से प्रारम्भ होगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल बाजपुर के महामंत्री ललित कोछड़ वायटी’ ने बाजपुर में रोडवेज डिपो की स्थापना किये जाने, लंबी दूरी एवं काशीपुर रूद्रपुर के बीच संचालित होने वाली रोडवेज बसों को वाया बाजपुर संचालित किये जाने एवं बाजपुर से दिल्ली, देहरादून, अमृतसर व चण्डीगढ़ को वाल्वो बस सेवा प्रारम्भ किये जाने की माँग रखी। सामाजिक कार्यकर्ता अरूण शर्मा व प्रमोद राजहंस ने उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में चिकित्सक तथा अन्य स्टॉफ व आवश्यक सेवायें उपलब्ध कराने का माँगपत्र सौंपा। चीनी उद्योग कर्मचारी ट्रेड यूनियन बाजपुर ने सहकारी चीनी मिल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। 

इस मौके पर दर्जा गन्ना राज्यमंत्री स. मंजीत सिंह ‘राजू’, उत्तराखण्ड किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नामधारी, सुल्तानपुर पट्टी चेयरमैन राजीव सैनी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, भाजपा नेता मोहन पाल, गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. कुलविन्दर सिंह किन्दा,यशपाल राजहंस,मण्डल अध्यक्ष टिंकू यादव, सांसद प्रतिनिधि रमेश गर्ग,गुरमुख सिंह, टिंकू तोमर, गौरव शर्मा, गुलाम मुस्तफा, बलवंत उप्पल, रिंकू शर्मा, आशीष ठाकुर, एसडीएम डॉ.अमृता शर्मा सहित परिवहन अधिकारी मौजूद रहे। वहीं फोटो खिंचाने के लिए विधायकी के दावेदारों द्वारा एक-दूसरे को धकियाना चर्चा का विषय बना रहा।

Also Read- Bajpur : बुक्सा जनजाति की जमीन के मामले में डीएम ने बैठाई जांच, चार सदस्यीय टीम गठित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow