Sambhal: भीषण गर्मी को लेकर डीएम का अलर्ट: दोपहर में घर से निकलना खतरनाक, सावधानी ही बचाव। 

सम्भल में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने लोगों को सतर्क रहने की सख्त सलाह दी है। उन्होंने

Apr 27, 2026 - 15:42
47 Views
Sambhal: भीषण गर्मी को लेकर डीएम का अलर्ट: दोपहर में घर से निकलना खतरनाक, सावधानी ही बचाव। 
राजेंद्र पेंसिया, डीएम सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने लोगों को सतर्क रहने की सख्त सलाह दी है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के अंतिम दिनों से लेकर मई-जून तक लू का प्रकोप सबसे ज्यादा रहता है, इसलिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि दोपहर 12 बजे से लेकर 3-4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें, क्योंकि यही समय सबसे ज्यादा खतरनाक होता है। अगर बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को ढककर रखें, जैसे छाता या गमछा इस्तेमाल करें। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए छाछ, नींबू पानी, लस्सी, आम पन्ना और नमक-चीनी का घोल जैसे तरल पदार्थ ज्यादा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि बासी और भारी प्रोटीन युक्त भोजन से बचें, क्योंकि इससे शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यात्रा के दौरान पानी की बोतल साथ रखना बेहद जरूरी बताया गया है। पशुपालकों को भी खास हिदायत दी गई है कि अपने पशुओं को छांव में रखें और उनके लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था करें। घरों में वेंटिलेशन बेहतर रखने, रात में खिड़कियां खुली रखने और रसोई में हवा का पर्याप्त इंतजाम करने की भी सलाह दी गई है। इसके अलावा शराब और अन्य मादक पदार्थों से दूरी बनाने को कहा गया है, क्योंकि ये लू के असर को और बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सक्रिय है। ग्राम स्तर पर ‘ट्रिपल ए’ मीटिंग, ब्लॉक स्तर पर जागरूकता अभियान, बैनर-पोस्टर और डुगडुगी के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि को रोका जा सके। साफ संदेश: लापरवाही जानलेवा हो सकती है, सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।

Also Read- Lucknow: बेटी से लखपति दीदी तक- योगी सरकार ने महिलाओं के विकास को दी नई दिशा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow