Sambhal: 419 करोड रुपए में बनेगा सम्भल का 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग। 

सम्भल के चरणबद्ध विकास को योगी सरकार ने बड़ी पहल की है। 419 करोड़ रुपए से संभल का चौबीस कोसीय परिकृमा मार्ग बनेगा। अड़सठ तीर्थ और उन्नीस

By INA News Desk
Nov 18, 2025 - 09:57
162 Views
Sambhal: 419 करोड रुपए में बनेगा सम्भल का 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग। 

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के चरणबद्ध विकास को योगी सरकार ने बड़ी पहल की है। 419 करोड़ रुपए से संभल का चौबीस कोसीय परिकृमा मार्ग बनेगा। अड़सठ तीर्थ और उन्नीस कूपों का काम भी होना है सम्भल में उन्नीस करोड़ से यमतीर्थ और चतुर्मुख कूप का पुनरुद्धार प्रशासन करा चुका है। जिला प्रशासन ने बाकी सभी के प्रस्ताव शासन को भेजे हुए हैं।

डीएम ने बताया कि सम्भल के विकास को सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीसी ली। 419 करोड़ रुपए से पचास किलोमीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा चौबीस कोसीय परिकृमा मार्ग बनेगा। परिकृमा मार्ग पर तीन मीटर चौड़ा फुटपाथ बनेगा पचास किलोमीटर का परिकृमा मार्ग है। धार्मिक पर्यटन और वंदन योजना से सम्भल को अब तक शासन ने उन्नीस करोड़ रुपए दिए हैं जिससे चतुर्मुख कूप और यमतीर्थ का पुनरुद्धार द्धार का काम पूरा हो चुका है वहीं प्रशासन पिशाच मोचन तीर्थ का पुनरुद्धार करा रहा है। 419 करोड़ की राशि अवमुक्त होने के बाद 2026 में परिकृमा मार्ग का काम पूरा करने की शासन की मंशा एवं सम्भल प्रशासन की तैयारी है।

Also Read- सहारनपुर अमजद हत्याकांड: शव बरामद न होने और अभियुक्त गिरफ्तार न होने पर परिजन भारतीय किसान यूनियन संग्राम के साथ SSP से मिला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow