Hardoi : मल्लावां में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य यूनिटी मार्च
मार्च दिव्य कृपाल पीजी कॉलेज से शुरू होकर गोस्वामी तेंदुआ गांव होते हुए स्वराज आश्रम मल्लावां में संपन्न हुआ। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों
मल्लावां (हरदोई) : लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पूरे प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में सरदार पटेल यूनिटी मार्च निकाला जा रहा है। मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में सांसद अशोक कुमार रावत और विधायक आशीष सिंह आशू तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया और इसके बाद यूनिटी मार्च को रवाना किया।
मार्च दिव्य कृपाल पीजी कॉलेज से शुरू होकर गोस्वामी तेंदुआ गांव होते हुए स्वराज आश्रम मल्लावां में संपन्न हुआ। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और माय भारत के स्वयंसेवक शामिल हुए।
उप जिलाधिकारी बिलग्राम ने मार्च के सुचारु संचालन और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी ली तथा संबंधित अधिकारियों और स्वयंसेवकों को जरूरी निर्देश दिए। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि माय भारत के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे मार्ग में “वंदे मातरम” तथा “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे लगाते रहे।
मार्च के दौरान प्रतिभागियों को सरदार पटेल के जीवन, देश की एकता के लिए उनके योगदान और रियासतों के विलय में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया। मार्च का समापन स्वराज आश्रम में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देकर किया गया।
Also Click : Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार
What's Your Reaction?











