Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मनरेगा, आवास और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक

मनरेगा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि तय लक्ष्य के अनुसार मानव दिवस सृजन जरूर हो। मनरेगा कार्यों में खराब प्रगति पर हरपालपुर और टड़ियावां के एपी

By INA News Desk
Nov 17, 2025 - 23:59
42 Views
Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मनरेगा, आवास और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक
Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मनरेगा, आवास और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक

हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मनरेगा, 15वें वित्त, राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त, स्वच्छ भारत मिशन और एनआरएलएम सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई।

मनरेगा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि तय लक्ष्य के अनुसार मानव दिवस सृजन जरूर हो। मनरेगा कार्यों में खराब प्रगति पर हरपालपुर और टड़ियावां के एपीओ को फटकार लगाई और जल्द सुधार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी जॉब कार्डों का सत्यापन एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाए।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिन परिवारों के घर अभी भी कच्चे हैं, उन्हें सबसे पहले आवास दिलाया जाए। इसके लिए खंड विकास अधिकारी पात्र परिवारों को चिह्नित करें।

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने, महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने और पंचायत भवनों में आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए व्यवस्थित रजिस्टर रखने के निर्देश दिए। व्यक्तिगत शौचालयों के आवेदनों को लंबित न रखने को भी कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow