Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार ASI के सुपरिटेंडैंट से बदसलूकी गालीगलौज एवं सराकारी काम में बाधा की घटना आठ अक्टूबर को हुई थी। ASI सुपरिटेंडैंट यहां ASI संरक्षित शाही जामा मस्जि

By INA News Desk
Nov 16, 2025 - 23:31
542 Views
Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार
Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल की जामामस्जिद में ASI के सुपरिटेंडेंट से बदसलूकी और गालीगलौज का मामला सामने आया है। ASI अधिकारी को गुंबद में घुसने से रोका गया तो सुपरिंटेंडेंट की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दूसरा नामजद आरोपी  प्रॉपर्टी डीलर है।पुलिस के अनुसार ASI के सुपरिटेंडैंट से बदसलूकी गालीगलौज एवं सराकारी काम में बाधा की घटना आठ अक्टूबर को हुई थी। ASI सुपरिटेंडैंट यहां ASI संरक्षित शाही जामा मस्जिद के निरीक्षण को आए थे।मस्जिद में सफाई करने वाले हाफिज और प्रापर्टी डीलर मौहम्मद काशिफ ने उन्हें मस्जिद के मुख्य गुंबद में नहीं घुसने दिया। बदसलूकी की तथा सरकारी काम में बाधा डाली। ASI सुपरिटेंडैंट ने 14 नवंबर को सम्भल कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी प्रापर्टी डीलर आम आदमी पार्टी की प्रांतीय कार्यकारिणी का सदस्य है।

Also Click : Hardoi : पुलिस लाइन से हुई चोरी का खुलासा - पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के गहने बरामद किए, चार महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow