Hardoi : पुलिस लाइन से हुई चोरी का खुलासा - पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के गहने बरामद किए, चार महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया

गिरफ्तार आरोपियों में ज्योति पत्नी अरविंद निवासी रगदर नगर कोतवाली देहात, कल्पना पत्नी विनोद निवासी सीगण रगदर नगर कोतवाली देहात, लक्ष्मी पत्नी राजेश नि

Nov 16, 2025 - 14:55
 0  54
Hardoi : पुलिस लाइन से हुई चोरी का खुलासा - पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के गहने बरामद किए, चार महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया
Hardoi : पुलिस लाइन से हुई चोरी का खुलासा - पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के गहने बरामद किए, चार महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया

हरदोई के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन स्थित आवास से चोरी हुए लगभग 35 लाख रुपये के आभूषण बरामद कर लिए गए। पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया और पांच बच्चों को संरक्षण में लिया।

पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक प्रिस कुमार पीएनओ 192355344 अपने परिवार के साथ रहते हैं। शीतकालीन छुट्टी लेने पुलिस लाइन आए थे। शादी में पहनाए गए सोने के गहने और पत्नी को उपहार में मिले आभूषण घर में रखे थे। चोरों ने मकान-पिता द्वारा दिए लगभग 20 लाख रुपये के सोने के गहने और पत्नी को मिले लगभग 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। इसकी शिकायत पर थाना कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया। धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत हुआ। बाद में धारा 317(2)/61(2) बीएनएस भी जोड़ी गई।पुलिस अधीक्षक जनपद हरदोई ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सफल खुलासे के लिए कोतवाली शहर पुलिस के साथ स्वाट/सर्विलांस टीम को लगाया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

गिरफ्तार आरोपियों में ज्योति पत्नी अरविंद निवासी रगदर नगर कोतवाली देहात, कल्पना पत्नी विनोद निवासी सीगण रगदर नगर कोतवाली देहात, लक्ष्मी पत्नी राजेश निवासी जिप्सनगंज पुल के निकट कोतवाली शहर और धीरेंद्र उर्फ धीरज पुत्र अनिल निवासी रेलवेजगंज पुरानी गल्ला मंडी कोतवाली शहर शामिल हैं। पांच बच्चों को संरक्षण में लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गले का हार (पीली धातु), एक मांगलसूत्र (पीली धातु), आठ अंगूठियां (पीली धातु), दो गले की चेन (पीली धातु), एक मांग का टीका (पीली धातु), चार जोड़ी पायल (सफेद धातु), एक जोड़ी कान के झुमके (पीली धातु) और एक जोड़ी कान के टॉप्स (पीली धातु) बरामद किए। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली शहर के प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, उप निरीक्षक विश्वास शर्मा, उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल पूरन दास, हेड कांस्टेबल संजय मिश्रा, कांस्टेबल अनुराग यादव, कांस्टेबल सुरजीत, महिला कांस्टेबल थ्वदर और महिला कांस्टेबल दयांक चौहान शामिल रहे।

स्वाट/सर्विलांस टीम में उप निरीक्षक राजेश यादव प्रभारी, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह चंदेल, हेड कांस्टेबल आनंद विश्वकर्मा, कांस्टेबल निदान कुमार गुप्ता, कांस्टेबल ओमबीर सिंह, कांस्टेबल यशवेंद्र सिंह, कांस्टेबल उज्ज्वल चौहान और कांस्टेबल राजकुमार वर्मा ने सहयोग किया।

Also Click : Sambhal: जिसका वोट नहीं बनेगा दिल्ली में बैठे लोग उसे कहेंगे बांग्लादेश- रामगोपाल यादव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow