Hardoi : हरदोई में सड़क दुर्घटनाओं से मौतें रोकने के लिए पांच मुख्य सड़कें चिह्नित, 21 टीमों का गठन

इन सड़कों पर 21 क्रिटिकल कोरिडोर टीम बनाई गई हैं। इन टीमों को यातायात उपकरण दिए जाएंगे। सभी संबंधित क्रिटिकल कोरिडोर के अधिशासी अभियंता के सा

By INA News Desk
Nov 16, 2025 - 15:10
163 Views
Hardoi : हरदोई में सड़क दुर्घटनाओं से मौतें रोकने के लिए पांच मुख्य सड़कें चिह्नित, 21 टीमों का गठन
Hardoi : हरदोई में सड़क दुर्घटनाओं से मौतें रोकने के लिए पांच मुख्य सड़कें चिह्नित, 21 टीमों का गठन

हरदोई जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों की संख्या को शून्य करने के लक्ष्य के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की। इसमें इंजीनियरिंग, आपात देखभाल और प्रवर्तन पर चर्चा हुई।जिले में पांच मुख्य सड़कें दुर्घटना संभावित चिह्नित की गई हैं। इन पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। ये सड़कें हैं—

  • राज्य राजमार्ग 38 बिलग्राम (बिलग्राम चौराहा थाना क्षेत्र बिलग्राम शून्य किलोमीटर से शुरू होकर सुल्तानपुर थाना क्षेत्र मल्लावां 26 किलोमीटर तक)
  • राष्ट्रीय राजमार्ग 330डी (नैमिषारण्य पुल थाना क्षेत्र बेनीगंज 40 किलोमीटर से शुरू होकर मेहंदी घाट पुल थाना क्षेत्र बिलग्राम 123 किलोमीटर तक)
  • राष्ट्रीय राजमार्ग 30 (जहानीखेड़ा थाना पिहानी शून्य किलोमीटर से शुरू होकर जंघ बहादुर गंज थाना क्षेत्र पिहानी आठ किलोमीटर तक)
  • राज्य राजमार्ग 29ए (बावन चौराहा थाना क्षेत्र कोतवाली शहर शून्य किलोमीटर से शुरू होकर कादिश पुल थाना क्षेत्र सवायजपुर 46 किलोमीटर तक)
  • राष्ट्रीय राजमार्ग 731 (उधरनपुर थाना क्षेत्र शाहाबाद से शुरू होकर तिलोईया कलां थाना क्षेत्र संडीला तक कुल 109 किलोमीटर)

इन सड़कों पर 21 क्रिटिकल कोरिडोर टीम बनाई गई हैं। इन टीमों को यातायात उपकरण दिए जाएंगे। सभी संबंधित क्रिटिकल कोरिडोर के अधिशासी अभियंता के साथ समन्वय स्थापित कर क्रिटिकल स्थान और सड़क दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगासभी क्रिटिकल कोरिडोर टीम संयुक्त रूप से क्रिटिकल स्थान पर प्रभावी कार्रवाई करेंगी। जिले के सभी लोगों से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या में अपेक्षित कमी लाई जा सके।

Also Click : Sambhal: जिसका वोट नहीं बनेगा दिल्ली में बैठे लोग उसे कहेंगे बांग्लादेश- रामगोपाल यादव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement