Sambhal : सम्भल में निशुल्क निसंतान एवं टेस्ट ट्यूब बेबी परामर्श शिविर, दर्जनों दंपतियों में जगी उम्मीद

शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को पचास हजार रुपये तक की विशेष छूट दी गई। इसके साथ ही निशुल्क सीमेन एनालिसिस, अल्ट्रासाउंड स्कैन सहित अन्य जांचें भी की गईं

By INA News Desk
Nov 16, 2025 - 20:42
117 Views
Sambhal : सम्भल में निशुल्क निसंतान एवं टेस्ट ट्यूब बेबी परामर्श शिविर, दर्जनों दंपतियों में जगी उम्मीद
Sambhal : सम्भल में निशुल्क निसंतान एवं टेस्ट ट्यूब बेबी परामर्श शिविर, दर्जनों दंपतियों में जगी उम्मीद

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के देहली दरवाजा स्थित सिलवेंजा हॉस्पिटल में रविवार को निशुल्क निसंतान एवं टेस्ट ट्यूब बेबी परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।श्रीजन आईवीएफ के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में प्रसिद्ध आईवीएफ विशेषज्ञ एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. पल्लवी ने दर्जनों निराश दंपतियों को परामर्श देकर उनमें उम्मीद की नई किरण जगाई।शिविर में रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को पचास हजार रुपये तक की विशेष छूट दी गई। इसके साथ ही निशुल्क सीमेन एनालिसिस, अल्ट्रासाउंड स्कैन सहित अन्य जांचें भी की गईं।डॉ. पल्लवी ने मल्टीपल आईवीएफ/आईयूआई, अनियमित पीरियड्स, हार्मोनल असंतुलन, फैलोपियन ट्यूब ब्लॉकेज, लो स्पर्म मोटिलिटी सहित बांझपन के विभिन्न कारणों और उनके उपचार पर विस्तार से जानकारी दी। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि ऐसा शिविर हर माह सिलवेंजा हॉस्पिटल में आयोजित किया जाएगा।डॉक्टर प्रिया ने कहा कि सम्भल में मध्यम वर्ग के ऐसे कई मरीज हैं जो महंगे उपचार का खर्च वहन नहीं कर पाते। उनके लिए ईएमआई और मेडिकल लोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे वे बिना आर्थिक दबाव के आईवीएफ उपचार करा सकें।उन्होंने बताया कि आईवीएफ प्रक्रिया में भ्रूण तैयार कर उसे सुरक्षित तरीके से गर्भाशय में स्थापित किया जाता है और यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है। सिलवेंजा हॉस्पिटल के अध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली से आई डॉक्टर पल्लवी द्वारा लगाए गए इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।उन्होंने कहा कि अन्य स्थानों की तुलना में यहां आईवीएफ उपचार किफायती दरों पर उपलब्ध है और मरीजों को पचास हजार रुपये तक की राहत भी दी जा रही है। यह शिविर हर महीने आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दंपतियों को लाभ मिल सके।

Also Click : Hardoi : पुलिस लाइन से हुई चोरी का खुलासा - पुलिस ने चोरी के सोने-चांदी के गहने बरामद किए, चार महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement