Hardoi : शाहाबाद और संडीला थानों का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण

एन्टी राइट उपकरणों जैसे हेलमेट, शील्ड, लाठी और गैस मास्क के संचालन का अभ्यास कराया। पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण की तकनीक सिखाई और उपकरणों की में

Nov 16, 2025 - 14:52
 0  33
Hardoi : शाहाबाद और संडीला थानों का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Hardoi : शाहाबाद और संडीला थानों का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण

हरदोई : जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उच्च अधिकारियों ने दो थानों का निरीक्षण किया। सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद ने पचदेवरा थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय की फाइलें, रिकॉर्ड और सफाई की जांच की गई।मालखाने में रखी मुद्दा संपत्ति की सूची मिलान की और सुरक्षा व्यवस्था देखी। कंप्यूटर कक्ष में ऑनलाइन रिकॉर्ड और सीसीटीएनएस सिस्टम की कार्यप्रणाली परखी। बैरक में पुलिसकर्मियों के रहन-सहन और हवालात में कैदियों की स्थिति का जायजा लिया।एन्टी राइट उपकरणों जैसे हेलमेट, शील्ड, लाठी और गैस मास्क के संचालन का अभ्यास कराया। पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण की तकनीक सिखाई और उपकरणों की मेंटेनेंस पर जोर दिया। चौकीदारों से अलग मीटिंग की। उनकी ड्यूटी, गांवों की निगरानी और सूचना संकलन पर चर्चा हुई। जन शिकायत प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। कहा कि हर शिकायत की जांच कर समय पर कार्रवाई हो और पीड़ित को न्याय मिले।इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने संडीला थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाना कार्यालय में रजिस्टर, केस डायरी और प्रशासनिक कामकाज की पड़ताल की। मालखाने की सुरक्षा और संपत्ति की स्थिति जांची। बंदीगृह में कैदियों की संख्या, भोजन, चिकित्सा और स्वच्छता देखी। बैरक में पुलिसकर्मियों की सुविधाएं और अनुशासन पर ध्यान दिया।यहां भी एन्टी राइट उपकरणों का अभ्यास कराया। पुलिसकर्मियों को उपकरणों के सही इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी। जन शिकायत प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया। निर्देश दिए कि जांच सही हो, सबूत इकट्ठे करें और रिपोर्ट स्पष्ट लिखें। पीड़ितों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो।

Also Click : Sambhal: जिसका वोट नहीं बनेगा दिल्ली में बैठे लोग उसे कहेंगे बांग्लादेश- रामगोपाल यादव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow