सहारनपुर अमजद हत्याकांड: शव बरामद न होने और अभियुक्त गिरफ्तार न होने पर परिजन भारतीय किसान यूनियन संग्राम के साथ SSP से मिला
अशरफ ने एसएसपी से मांग की है कि विशेष जांच दल को शव जल्द बरामद करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अलग टीम
सहारनपुर : थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के शेखपुरा कदीम में तीन सितंबर को हुई अमजद हत्याकांड में अब तक शव न मिलने और नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दूसरा शिकायत पत्र सौंपा है।
पीड़ित अशरफ ने पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया, लेकिन इसके बाद भी अमजद का शव बरामद नहीं हुआ। नामजद आरोपी सलीम और शमीम उर्फ शमीम कसाई घटना के बाद से फरार हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। हाल ही में जेल भेजे गए अभियुक्तों का पुलिस कस्टडी रिमांड भी नहीं लिया गया, जबकि शव ढूंढने और साजिश उजागर करने के लिए यह जरूरी है।
अशरफ ने आरोप लगाया कि जांच की धीमी रफ्तार, लापरवाही और जरूरी कदम न उठाने से लगता है कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और तेज नहीं हो रही। इससे न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
अशरफ ने एसएसपी से मांग की है कि विशेष जांच दल को शव जल्द बरामद करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अलग टीम बनाकर निगरानी और दबाव बढ़ाया जाए। जेल में बंद अभियुक्तों का पुलिस कस्टडी रिमांड तुरंत लिया जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
पीड़ित परिवार ने भरोसा जताया कि एसएसपी मामले की गंभीरता देखते हुए न्यायपूर्ण और प्रभावी कदम उठाएंगे। आज पीड़ित परिवार के साथ भारतीय किसान यूनियन संग्राम के सदस्यों ने एसएसपी से मिलकर न्याय की मांग की। परिवार ने बताया कि अमजद को मारकर शेखपुरा के राजवाहे में डाला गया था। राजवाहे का पानी सूखा था, लेकिन कई दिनों बाद भी शव नहीं मिला। परिवार को शक है कि अमजद को कहीं और फेंका या दफनाया गया हो। पुलिस को गुमराह किया गया है। अगर बाकी अभियुक्तों को पकड़कर पूछताछ की जाए तो शव मिल सकता है।
मृतक अमजद के परिजनों ने बताया कि हत्या की पूरी साजिश रचने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य यामिन के बेटे सलीम का ऑडियो वायरल हो गया है। इसमें सलीम फोन पर किसी को धमका रहा है और प्रशासनिक अधिकारियों को गालियां दे रहा है। पुलिस अब पूरे मामले की जनता से जांच कर रही है।
भारतीय किसान यूनियन संग्राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव मुसाफिर ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। पुलिस को फरार अभियुक्तों की तलझीम से गिरफ्तार करना होगा ताकि सच्चाई सामने आए। पुलिस ने मामले में अब तक कुछ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी फरार हैं। जांच जारी है।
Also Click : Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार
What's Your Reaction?