Deoband : देवबंद में अवैध कॉलोनी पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, नूरपुर गांव के समीप बिना नक्शा पास कराए काटी गई थी कॉलोनी

एसडीएम युवराज सिंह के निर्देश पर प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ नूरपुर गांव पहुंची। टीम ने त्रिवेणी शुगर मिल मार्ग पर काटी गई नई कॉलोनी में बुलडोजर की मदद से वहां

By INA News Desk
Nov 17, 2025 - 22:52
59 Views
Deoband : देवबंद में अवैध कॉलोनी पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, नूरपुर गांव के समीप बिना नक्शा पास कराए काटी गई थी कॉलोनी
Deoband : देवबंद में अवैध कॉलोनी पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, नूरपुर गांव के समीप बिना नक्शा पास कराए काटी गई थी कॉलोनी
Advertisement
Advertisement

देवबंद। त्रिवेणी शुगर मिल से सटे नूरपुर गांव के समीप अवैध रुप से काटी गई कॉलोनी पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान कॉलोनी में किए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया। एसडीएम युवराज सिंह के निर्देश पर प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ नूरपुर गांव पहुंची। टीम ने त्रिवेणी शुगर मिल मार्ग पर काटी गई नई कॉलोनी में बुलडोजर की मदद से वहां बने सीसी रोड और एक कमरे को ध्वस्त कराया।

इतना ही नहीं वहां खड़े विद्युत पोल भी गिराए गए। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के संबंध में अधिकारियों का कहना है कि नक्शा पास कराए बिना कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। गंगानगर के नाम से कॉलोनी काटी जा रही थी। एसडीएम युवराज सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनी को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जिन लोगों ने कॉलोनी काटी है उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Also Click : Sambhal : जामा मस्जिद में पुरातत्व विभाग टीम से बदसुलूकी, एक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement