Ballia: बलिया पुलिस की हाइब्रिड जागरूकता कार्यशाला: छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, मिशन शक्ति और वीर राही योजना की दी गई जानकारी। 

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के सभागार में बलिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति, साइबर अपराध जागरूकता, यातायात नियमों तथा नए आपराधिक कानूनों

Nov 18, 2025 - 10:18
59 Views
Ballia: बलिया पुलिस की हाइब्रिड जागरूकता कार्यशाला: छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, मिशन शक्ति और वीर राही योजना की दी गई जानकारी। 
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह
Riport- S. Asif Hussain zaidi
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के सभागार में बलिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति, साइबर अपराध जागरूकता, यातायात नियमों तथा नए आपराधिक कानूनों के प्रति एक दिवसीय हाइब्रिड मॉडल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर कनौजिया, सीओ सिटी उस्मान खान और विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

  • मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को विशेष जागरूकता
मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 181 आदि) की विस्तृत जानकारी दी गई।
  • साइबर अपराध से बचाव के टिप्स
एसपी ओमवीर सिंह ने साइबर क्राइम के नए-नए पैटर्न पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेश के डीजीपी के निर्देश पर सभी 75 जिलों में इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “साइबर ठगी का शिकार होने से पहले ही सतर्क रहें। अगर कोई धोखाधड़ी हो जाए तो तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। जिले में 24×7 साइबर थाना भी उपलब्ध है।” 
  • यातायात जागरूकता एवं ‘वीर राही’ योजना की जानकारी
सीओ सिटी उस्मान खान ने यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10 नवंबर तक जिले में 202 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20% कम हैं।‘वीर राही’ योजना पर प्रकाश डालते हुए सीओ ने कहा, “सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बचाई जा सकती है। लोग अक्सर वीडियो बनाने या पुलिस केस के डर से आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है।
घायल को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को उत्तर प्रदेश सरकार ‘वीर राही’ योजना के तहत नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करती है।”कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से अपनी जिज्ञासाएं भी पूछीं और सभी ने इस पहल की सराहना की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने बलिया पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को जागरूक और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow