मिशन शक्ति 6.0: हरदोई के स्कूलों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
हरदोई में मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न स्कूलों में साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
हरदोई। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0' के अंतर्गत जनपद हरदोई के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. "नव दुर्गा, नव संकल्प - ज्ञान का संकल्प" और "सपनों को उड़ान, ठगों से सावधान" की थीम पर केंद्रित इन आयोजनों में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, साइबर सुरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया.

जनपद के पिहानी, बिलग्राम, माधौगंज, कछौना, बेनीगंज और कोतवाली देहात थाना क्षेत्रों के प्रमुख विद्यालयों में पुलिस और साइबर टीमों ने सीधे संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया के खतरों और उनसे बचाव के सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी.
इंटरनेशनल साइबर एक्सपर्ट के वेबिनार का हुआ सीधा प्रसारण
अभियान के तहत श्री डाल सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेटर डॉ. रक्षित टंडन द्वारा यूट्यूब के माध्यम से आयोजित ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया.

थाना कोतवाली देहात की पुलिस टीम, जिसमें उप निरीक्षक डोली शर्मा, उप निरीक्षक पंकज यादव, कांस्टेबल अंकित यादव, ऋषभ कुमार, अर्जुन, महिला कांस्टेबल अर्चना और चांदनी शामिल रहे, की उपस्थिति में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल सुरक्षा और वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के गुर सिखाए गए.
विभिन्न थानों की टीमों ने विद्यालयों में संभाली कमान
जिले भर के कई प्रमुख संस्थानों में स्थानीय पुलिस टीमों ने पहुँचकर जागरूकता गोष्ठियाँ कीं:
-
पिहानी व बिलग्राम: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पिहानी तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बिलग्राम में थाना पिहानी और बिलग्राम की मिशन शक्ति व साइबर टीमों ने अभ्युदय योजना तथा वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया.
-
माधौगंज: लखनऊ पब्लिक स्कूल (L.P.S.) में महिला उप निरीक्षक कल्पना सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराया. टीम ने बाल विवाह रोकने के लिए 1098 नंबर तथा वित्तीय सुरक्षा हेतु 1930 की जानकारी दी.
What's Your Reaction?



