Ballia: बलिया पुलिस की बड़ी सफलता- फर्जी I.P.S बनकर युवती से शादी करने वाला गिरफ्तार। 

खबर बलिया जनपद के थाना दोकटी से है जहां पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर युवती से धोखे से शादी कर ली थी। पुलिस

Nov 7, 2025 - 15:44
57 Views
Ballia: बलिया पुलिस की बड़ी सफलता- फर्जी I.P.S बनकर युवती से शादी करने वाला गिरफ्तार। 
बलिया पुलिस की बड़ी सफलता- फर्जी I.P.S बनकर युवती से शादी करने वाला गिरफ्तार। 

Report- S.Asif Hussain zaidi 

खबर बलिया जनपद के थाना दोकटी से है जहां पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर युवती से धोखे से शादी कर ली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खाकी वर्दी, फर्जी पहचान पत्र, सफेद स्टार, अशोक स्तंभ और टैबलेट बरामद किया है।

बतादे की पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी और थानाध्यक्ष दोकटी के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान — सुधीर कुमार राम पुत्र वीरेन्द्र कुमार राम, निवासी हृदयपुर थाना दोकटी, जनपद बलिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 6 नवम्बर 2025 को दोकटी थाने में तहरीर दी थी कि कुछ लोगों ने कूटरचित पहचान पत्र बनवाकर सुधीर कुमार राम को आईपीएस अधिकारी बताकर उसकी शादी करा दी। बाद में जब सच्चाई सामने आई तो आरोपी ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी तक दी। इस पर थाना दोकटी ने अपराध व मुकदमा संख्या. 240/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

आपको बता दें कि आज शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर वाज़ीदपुर ढ़ाला के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  तलाशी में आरोपी के पास से बरामद हुआ — 01 जोड़ी खाकी टेरीकाट वर्दी 01 लैनयार्ड 01 जोड़ी धातु स्टार,01 जोड़ी अशोक स्तंभ,01 आईडी कार्ड,02 आधार कार्ड,01 टैबलेट थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा जा रहा है।

Also Read- Varanasi : काशी दौरे पर चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow