Varanasi : काशी दौरे पर चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री अगले दिन बनारस रेलवे स्टेशन से देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। इनमें वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस काशीवासियों

By INA News Desk
Nov 6, 2025 - 23:18
65 Views
Varanasi : काशी दौरे पर चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
Varanasi : काशी दौरे पर चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर शाम को विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य लोग उनका स्वागत करेंगे। पीएम हवाई अड्डे से बरेका जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न जगहों पर उनका जोरदार स्वागत करेंगे। संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहा के पास, बरेका एफसीआई गोदाम तथा बरेका गेट के पास कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।

प्रधानमंत्री अगले दिन बनारस रेलवे स्टेशन से देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। इनमें वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस काशीवासियों और पूर्वांचल के लिए विशेष उपहार होगी। पीएम इस ट्रेन को बनारस (पूर्व मंडुवाडीह) रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली तथा एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेनों के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। पीएम बनारस रेलवे स्टेशन पर गणमान्य लोगों से संवाद करेंगे।

ये ट्रेनें यात्रियों की सुविधा बढ़ाएंगी, समय बचाएंगी तथा पर्यटन उद्योग को मजबूती देंगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस से वर्तमान विशेष ट्रेनों की तुलना में करीब दो घंटे 40 मिनट का समय बचेगा। यह ट्रेन धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी। वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट तथा खजुराहो जैसे स्थलों को जोड़कर श्रद्धालुओं और यात्रियों को तेज, आधुनिक तथा आरामदायक सफर मिलेगा। इससे पर्यटन को नया रूप मिलेगा। वाराणसी में पीएम 3200 प्रबुद्ध लोगों से संवाद करेंगे। इसमें शहर के शिक्षाविद, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow