Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा

ग्राम वासित नगर बेझा थाना शाहाबाद निवासी पंकज दीक्षित पुत्र अशोक दीक्षित अपने भाई के साथ बाइक पर गंगा स्नान को जा रहे थे। पचदेवरा थाना क्षेत्र के पिपरिया ग

By INA News Desk
Nov 5, 2025 - 22:49
104 Views
Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा
Hardoi : शाहाबाद में युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा

हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र में गंगा स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार युवक पर सात लोगों ने दिनदहाड़े गोली चलाई। घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच की। इलाके में दहशत फैल गई।

ग्राम वासित नगर बेझा थाना शाहाबाद निवासी पंकज दीक्षित पुत्र अशोक दीक्षित अपने भाई के साथ बाइक पर गंगा स्नान को जा रहे थे। पचदेवरा थाना क्षेत्र के पिपरिया गर्रा पुल के पास पुरानी दुश्मनी के चलते सात अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली पंकज के पेट में लग गई। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए।

सूचना पर एंबुलेंस और पुलिस पहुंची। एंबुलेंस से पंकज को शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पंकज की हालत गंभीर बनी हुई है। पंकज के भाई ने बताया कि कुछ दिन पहले बेझा चौराहे पर इन लोगों ने पंकज से मारपीट की थी। थाने में शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर जांच की। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Also Click : Lucknow: योगी सरकार की बड़ी सौगात, निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब ₹85,000 तक की सहायता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow