बलिया में जूता कांड: मुन्ना बहादुर सिंह के समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन, फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग।

Ballia: बलिया के  चर्चित जुता कांड को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह के समर्थन में  भाजपा ,कांग्रेस, सपा, सजपा चन्द्रशेखर, करणी सेना व अन्य दल के कार्यकर्ताओ का

Aug 28, 2025 - 16:48
43 Views
बलिया में जूता कांड: मुन्ना बहादुर सिंह के समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन, फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग।
बलिया में जूता कांड: मुन्ना बहादुर सिंह के समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन, फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग।

Report- S.Asif Hussain zaidi. 

Ballia: बलिया के  चर्चित जुता कांड को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह के समर्थन में  भाजपा ,कांग्रेस, सपा, सजपा चन्द्रशेखर, करणी सेना व अन्य दल के कार्यकर्ताओ का हुजूम सड़क पर उतर कर किया जोरदार प्रदर्शन। 

बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां,अपने बागी तेवर की पहचान रखने वाला बलिया, एक बार फिर दलीय सीमाओं को उठते हुए समाजसेवी भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर के समर्थन मे भाजपा, कांग्रेस, सपा, सजपा चन्द्रशेखर, करणी सेना  एव अन्य दल के कार्यकर्ताओ का हुजूम कलेक्ट्रेट परिसर मे पहुंचकर जबरदस्त  प्रदर्शन कर, मुन्ना बहादुर पर दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग हर तरफ से उठने लगी । 

आपको बता दे कि जिले के बिजली दुर्व्यवस्था को लेकर भाजपा कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर  सिंह अधीक्षण अभियंता विद्युत S.E ) कार्यलय पहुंचकर बिगड़ी हुई बिजली की दुर्व्यवस्था से S.E साहब अवगत कराने गये थे, तभी दोनो बीच कहा सुनी शुरू हो गई, मुन्ना बहादुर का कहना है कि अधीक्षण अभियंता ने उनसे अभद्र भाषा में बात करते हुए मेरे साथ दुर्व्यवहार किया। तो वही अधीक्षण अभियंता का आरोप की मुन्ना बहादुर मेरे साथ अमर्यादित व्यवहार पर उतर आए और  मुझ पर जूता उठाया ,जिसकी  शिकायत मैंने पुलिस से कि इसी सिलसिले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए मुन्ना बहादुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसी प्रकरण को लेकर बलिया की राजनीति गर्म होती दिख रही है इसी क्रम में सर्वदलीय कार्यकर्ताओं ने मुन्ना बहादुर के पक्ष में खड़े होते हुए और मुकदमे को फर्जी बताया, और तत्काल मुन्ना बहादुर की रिहाई की मांग के साथ साथ भ्रष्ट अधीक्षण अभियंता पर मुकदमा के  करने की मांग पत्र जिला प्रशाशन को सौपा। बीजेपी नेता विनोद तिवारी ने खुली धमकी देते हुए कहा की ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के साथ ऐसी घटना रोज होगी अगर इनकी कार्यशाली सुधार नहीं हुआ  तो। भाजपा नेता ने कहा कि, कार्यकर्ता से नेता है, नेता से कार्यकर्ता नही। हम किसी से डरते नहीं l

तो वही समाजसेवी व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सागर सिंह राहुल ने कहा  की हम मुन्ना बहादुर पर हुए  फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट  पत्रक देने आए है। 

Also Read- Sambhal : सम्भल में गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की धूम, 66 साल पुरानी परंपरा जीवित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow