Sambhal : सम्भल में गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की धूम, 66 साल पुरानी परंपरा जीवित
चंदौसी में पिछले 66 वर्षों से गणेश चतुर्थी पर भव्य मेला और शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान घर-घर में गणपति बप्पा विराजमान होते हैं और दस दिनों त
Report : उवैस दानिश, सम्भल
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सम्भल का चंदौसी शहर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। दशकों पुरानी परंपरा के तहत गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें स्वचालित झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं।
शहर का ऐतिहासिक गणेश मंदिर रोशनी से जगमग हो उठा और पूरा शहर भक्ति के रंग में रंग गया।
बताया जाता है कि चंदौसी में पिछले 66 वर्षों से गणेश चतुर्थी पर भव्य मेला और शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान घर-घर में गणपति बप्पा विराजमान होते हैं और दस दिनों तक गणेश उत्सव के कार्यक्रम चलते हैं।
इसी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे।
भव्य रथ यात्रा और मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे।
डीएम ने कहा कि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं और मेले में आने वाले लोगों के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की तैयारियां जोरशोर से शुरू
बाइट – डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम
What's Your Reaction?









