Lucknow : हिन्दी साहित्य सेवा के लिए दिनेश कुमार गुप्ता को डॉ. तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान 2025

दिनेश कुमार गुप्ता ने अपने लेखन और संपादन के माध्यम से हिन्दी साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी रचनाएँ और संपादकीय कार्य हिन्दी साहित्य के

By INA News Desk
Aug 28, 2025 - 00:03
56 Views
Lucknow : हिन्दी साहित्य सेवा के लिए दिनेश कुमार गुप्ता को डॉ. तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान 2025
हिन्दी साहित्य सेवा के लिए दिनेश कुमार गुप्ता को डॉ. तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान 2025

लखनऊ : हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश मुख्यालय में कार्यरत उपसंपादक (हिन्दी) दिनेश कुमार गुप्ता को प्रतिष्ठित “डॉ. तारा सिंह विशिष्ट राष्ट्रीय सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मुम्बई स्थित स्वर्ग विभा परिवार द्वारा प्रदान किया गया। स्वर्ग विभा परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था लंबे समय से हिन्दी साहित्यकारों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए उन्हें सम्मानित कर रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष दिनेश कुमार गुप्ता का चयन उनके निरंतर लेखन, संपादन कार्य और हिन्दी साहित्य के संवर्द्धन में सक्रिय भूमिका के लिए किया गया। 

दिनेश कुमार गुप्ता ने अपने लेखन और संपादन के माध्यम से हिन्दी साहित्य को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी रचनाएँ और संपादकीय कार्य हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार और इसके विकास में सहायक रहे हैं। स्वर्ग विभा परिवार ने उनके इस समर्पण को मान्यता देते हुए यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि दिनेश कुमार गुप्ता का कार्य अन्य साहित्यकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Also Click : Saharanpur : ऑपरेशन सवेरा- एण्टी रोमियो पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 शातिर गिरफ्तार किया, कब्जे से 30.74 ग्राम अवैध स्मैक व 01 मोटरसाइकिल बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow