Saharanpur : ऑपरेशन सवेरा- एण्टी रोमियो पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 शातिर गिरफ्तार किया, कब्जे से 30.74 ग्राम अवैध स्मैक व 01 मोटरसाइकिल बरामद
जिसके कब्जे से 30.74 ग्राम अवैध स्मैक व 01 मोटरसाइकिल UP 11 BR 4855 स्पलेन्डर प्लस बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सरसावा पर मु0अ0स
सहारनपुर/ सरसावा : पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष सरसावा विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सरसावा एण्टी रोमियो पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त विष्णु कुमार उर्फ अभिषेक पुत्र नरेश उर्फ पप्पू निवासी दुर्गा कालोनी मौ0 हजारा कस्बा व थाना सरसावा जिला सहारनपुर को गुरूकुल स्कूल से हाईवे की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
जिसके कब्जे से 30.74 ग्राम अवैध स्मैक व 01 मोटरसाइकिल UP 11 BR 4855 स्पलेन्डर प्लस बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सरसावा पर मु0अ0स0 347/25 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया। अभियुक्त विष्णु कुमार उर्फ अभिषेक उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्क विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने बताया साहब मै स्मैक पीने का आदी हूं। अपने परिवार का भरण पोषण व अपना खर्चा चलाने के लिए अपने एक साथी से स्मैक मुनाफा कमाने के लिए खरीद लेता हूँ जिसमे से मे कुछ अपने पीने के लिए भी बचा लेता हूं और कुछ स्मैक को मे नशा करने वाले व्यक्तियो को बेच देता हूं बेची गयी स्मैक से मुझे कुछ आमदनी हो जाती है जिससे मेरा खर्चा व नशे का खर्चा निकल जाता है। यह काम हम चोरी छिपे काफी समय से कर रहे है।
- गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
थानाध्यक्ष विनोद कुमार ,म0उ0नि0 अन्नु परिहार,का0 2223 दुर्गेश,म0का0 1450 अलका,म0का0 1451 विनीता
What's Your Reaction?









