Saharanpur : 'ऑपरेशन सवेरा'- 'नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर', मादक पदार्थों की तस्कारी करने वाले 01 शातिर अभियुक्ता सहित कुल 03 नशा तस्कर/अभियुक्त गिरफ्तार
अभियुक्ता तबस्सुम उर्फ काली उपरोक्त के कब्जे से 460 ग्राम अवैध स्मैक व अभि0 हरपाल उपरोक्त के कब्जे से 19 ग्राम स्मैक व अभि0 तस्लीम उर्फ भूरा उपरोक्त के कब्जे से
- कब्जे से 500 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये), 01 मोटरसाइकिल, 01 गाडी व 01 इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद
सहारनपुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर में मादक पदार्थों /नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 23.08.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर की पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 03 नशा तस्कर, तबस्सुम उर्फ काली पत्नी जीशान निवासी रायपुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर, हरपाल पुत्र रेवालाल निवासी गुलड़िया थाना मीरगंज जनपद बरेली व तस्लीम उर्फ भूरा पुत्र तहसीन निवासी रायपुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर को मिर्जापुर पोल से ग्राम रायपुर जाने वाले रास्ते पर ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्ता तबस्सुम उर्फ काली उपरोक्त के कब्जे से 460 ग्राम अवैध स्मैक व अभि0 हरपाल उपरोक्त के कब्जे से 19 ग्राम स्मैक व अभि0 तस्लीम उर्फ भूरा उपरोक्त के कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक, 01 इलेक्टोनिक काँटा व 01 मोबाईल की-पैड फोन व 01 अदद मोटर साईकिल स्पेलण्डर न0 UP 11CN 5043 व 01 गाडी S PRESSO रजि0न0 UP11BX7741बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मिर्जापुर पर मु0अ0सं0 149/2025 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि लोग पुलिस से बचते बचाते चोरी छिपे बरेली से यह नशीला सामान सस्ते दामों में लेकर आते है और ट्रक चालको व नशा करने वाले लोगो को महगे दामो में बेच देते है। जिससे हमारी अच्छी खासी कमाई हो जाती है
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता –
1. तबस्सुम उर्फ काली पत्नी जीशान निवासी रायपुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर
2. हरपाल पुत्र रेवालाल निवासी गुलड़िया थाना मीरगंज जनपद बरैली
3. तस्लीम उर्फ भूरा पुत्र तहसीन निवासी रायपुर थाना मिर्जापुर सहारनपुर
बरामदगी का विवरण –
460 ग्राम अवैध स्मैक (तबस्सुम उर्फ काली उपरोक्त से)
19 ग्राम स्मैक (हरपाल उपरोक्त से)
21 ग्राम अवैध स्मैक (तस्लीम उर्फ भूरा उपरोक्त से)
01 इलैक्ट्रानिक काटा ,
01 मोटर साइकिल स्पलैण्डर स्पेलण्डर न0 UP 11CN 5043
01 गाडी S PRESSO रजि0न0 UP11BX7741
अभियुक्ता तबस्सुम उर्फ काली का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0स0 329/19 धारा 8/20/21 एनडीपीएस एक्ट थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर
2.मु0अ0स0 333/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार, उ0नि0 नितिन कुमार ,उ0नि0 प्रमोद कुमार ,म0उ0नि0 दीक्षा, हे0का0 958 धीरेन्द्र, का0 2485 बादाम, का0 172 अंकुर कुमार थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर
Also Click : Deoband : देवबंद से 26 अगस्त को निकाली जाएगी वोट अधिकार यात्रा: शाजिया नाज
What's Your Reaction?











