Deoband : देवबंद से 26 अगस्त को निकाली जाएगी वोट अधिकार यात्रा: शाजिया नाज

शाजिया नाज ने रविवार को जारी बयान में कहा कि प्रशासन प्रदेश सरकार के इशारे पर विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रहा है। वोट चोरी देश में सबसे बड़ा अपराध है इसको रोकने

Aug 24, 2025 - 21:17
 0  33
Deoband : देवबंद से 26 अगस्त को निकाली जाएगी वोट अधिकार यात्रा: शाजिया नाज
देवबंद से 26 अगस्त को निकाली जाएगी वोट अधिकार यात्रा: शाजिया नाज

कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष ने की घोषणा, सातों विधानसभा में पहुंचेगी सात दिवसीय यात्रा

देवबंद : कांग्रेस की वोट चोरी को लेकर कांग्रेस पार्टी की जिला उपाध्यक्ष शाजिया नाज ने 26 अगस्त को देवबंद से सात दिवसीय वोट अधिकार यात्रा निकलेंगी। जिसके तहत जनपद की सातों विधानसभा में पैदलमार्च निकाला जाएगा। शाजिया नाज ने रविवार को जारी बयान में कहा कि प्रशासन प्रदेश सरकार के इशारे पर विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रहा है। वोट चोरी देश में सबसे बड़ा अपराध है इसको रोकने के लिए मतदाताओं को जागरुक किया जाना जरुरी है।

उन्होंने कहा कि जननायक राहुल गांधी ने वोट चोरी को उजागर करके देश के सामने सबसे बड़ा सच लाकर खड़ा किया है, उनकी आवाज में आवाज मिलने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कुर्बानी देने के लिए तैयार है। कहा कि वह जनपद की सात दिवसीय सात विधानसभाओं में पदयात्रा करके वोट चोरी के विरुद्ध बिगुल बजाने का काम किया जाएगा। बताया कि 26 अगस्त को पिलर नंबर 25 से जिला अध्यक्ष संदीप राणा हरी झंडी दिखाकर यात्रा को शुरु करेंगे।

Also Click : Uttrakhand : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow