Saharanpur : विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के घरों पर डेरा डाला

जिले की पुलिस कांग्रेस जिला अध्यक्ष को ढूंढने के लिए विभिन्न स्थानों पर जा रही है। इस पर कांग्रेस सांसद काजी इमरान मसूद ने कहा कि हमारी 24 अगस्त की प्र

Aug 24, 2025 - 11:06
 0  45
Saharanpur : विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के घरों पर डेरा डाला
विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के घरों पर डेरा डाला

सहारनपुर : कांग्रेस सांसद काजी इमरान मसूद, जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में 24 अगस्त को होने वाली बाईक महारैली को बाधित करने के लिए आज ही संपूर्ण पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के घरों पर डेरा डाल दिया।

मनीष त्यागी को घर में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। जबकि जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा अपने आवास पर पुलिस को नहीं मिले। खबर है कि जिले की पुलिस कांग्रेस जिला अध्यक्ष को ढूंढने के लिए विभिन्न स्थानों पर जा रही है। इस पर कांग्रेस सांसद काजी इमरान मसूद ने कहा कि हमारी 24 अगस्त की प्रस्तावित बाईक महारैली अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार होगी।सासंद मसूद ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है और हमें ऐसा करने से रोकने की कोशिश करके भाजपा सरकार इस बात का प्रमाण दे रही है कि उनकी सरकार संविधान और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के विरुद्ध है। जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने इसे शासन की दमनात्मक कार्यवाही बताया।

उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम सरकार की हिटलरशाही नीतियों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस ने आजादी के आंदोलन के संघर्ष में अंग्रेजी हुकूमत को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था और संघर्ष ही कांग्रेस की संस्कृति है।

Also Click : Deoband : पुलिस ने दबोचे युवक-युवती, महिला पर अनैतिक कार्य करने का आरोप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow