Hardoi : शाहाबाद में चोरी की बढ़ती घटनाएं बनीं परेशानी का सबब, पाली रोड पर जनरेटर का अल्टीनेटर चुराया, नागरिकों में भय

शरद ने बताया कि जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी होने से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। शाहाबाद कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास

By INA News Desk
Aug 24, 2025 - 11:11
48 Views
Hardoi : शाहाबाद में चोरी की बढ़ती घटनाएं बनीं परेशानी का सबब, पाली रोड पर जनरेटर का अल्टीनेटर चुराया, नागरिकों में भय
शाहाबाद में चोरी की बढ़ती घटनाएं बनीं परेशानी का सबब

हरदोई : जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में, पाली रोड पर दुघटिया मरघट के सामने बन रही दुकानों के पास अज्ञात चोरों ने एक जनरेटर से अल्टीनेटर चोरी कर लिया। इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। नवनिर्मित दुकानों में पानी की आपूर्ति के लिए रखे गए जनरेटर को चोरों ने निशाना बनाया। उन्होंने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए लोहे के जाल को हटाकर जनरेटर का कीमती अल्टीनेटर खोल लिया और फरार हो गए। सुबह जब स्थानीय लोगों ने जनरेटर के साथ छेड़छाड़ देखी, तो चोरी का पता चला। पीड़ित शरद ने इस संबंध में शाहाबाद कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, शरद ने बताया कि जनरेटर का अल्टीनेटर चोरी होने से निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। शाहाबाद कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि रात्रि गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। हाल के महीनों में शाहाबाद में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। जुलाई में शाहाबाद के हूंसेपुर में एक सीमेंट ईंट प्लांट के चौकीदार की हत्या जनरेटर के अल्टीनेटर से तांबे का तार चोरी करने के दौरान हुई थी। उस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अंधेरे और सुनसान इलाकों में चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक निवासी ने बताया कि पाली रोड पर रात में अंधेरा रहता है, जिसका फायदा चोर उठाते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था की जाए और रात्रि गश्त बढ़ाई जाए। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण चोर बेखौफ हो गए हैं।

Also Click : Mussoorie : देहरादून को क्लीन और स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में मेयर का मास्टर प्लान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow