Sambhal : पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद पति ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह से उपजा विवाद

गंभीर रूप से घायल सपना किसी तरह घर से निकलकर अपने मायके इस्लामनगर पहुंच गई और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सपना के

Aug 24, 2025 - 12:39
 0  176
Sambhal : पत्नी पर चाकू से हमला करने के बाद पति ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह से उपजा विवाद
घटना के बारे में जानकारी देतीं अनुकृति शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल जनपद के बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम दिलगोरा में रविवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया और उसके बाद खुदकुशी कर ली। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दिलगोरा निवासी करन और सपना ने कुछ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होते रहते थे। इसी तनाव के चलते पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर करन ने पत्नी सपना के गले पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सपना किसी तरह घर से निकलकर अपने मायके इस्लामनगर पहुंच गई और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सपना के परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है। इधर पत्नी पर हमले के बाद करण तनाव में आ गया और रविवार सुबह उसने आत्महत्या कर ली। सुबह गांव वालों ने शव को लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बहजोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है। पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। जहां एक ओर सपना का इलाज जारी है, वहीं दूसरी ओर करन की आत्महत्या से परिजन सदमे में हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Also Click : Saharanpur : विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के घरों पर डेरा डाला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow