Saharanpur : वोट चोरी के मामले को लेकर सांसद इमरान मसूद व विधायक शाहनवाज खान का जबरदस्त प्रदर्शन, प्रशासन ने 16 अक्टूबर तक धारा 163 लागू की

इमरान मसूद और शाहनवाज खान ने एलान किया कि आगामी 24 अगस्त को वोट चोरी मामले को लेकर मंडी समिति रोड से कलेक्ट्रेट तक विशाल बाइक रैली निका

Aug 22, 2025 - 23:39
 0  52
Saharanpur : वोट चोरी के मामले को लेकर सांसद इमरान मसूद व विधायक शाहनवाज खान का जबरदस्त प्रदर्शन, प्रशासन ने 16 अक्टूबर तक धारा 163 लागू की
वोट चोरी के मामले को लेकर सांसद इमरान मसूद व विधायक शाहनवाज खान का जबरदस्त प्रदर्शन

सहारनपुर : कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग के ख़िलाफ़ चलाये जा रहे अभियान के तहत जहां देश भर में प्रदर्शन जारी हैं वहीं सहारनपुर सांसद इमरान मसूद और विधान परिषद सदस्य शाहनवाज खान ने सांसद आवास पर ज़िले भर से आये कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग के वोट चोरी मामले को लेकर जागरूक किया गया। सैंकड़ो की संख्या में आये कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद इमरान मसूद ने वोट चोरी कर भाजपा को फ़ायदा पहुंचाने की बात को क्रमवार तरीके से समझाया गया और जागरूकता फैलाने के लिए आह्वान किया गया।

विधायक शाहनवाज खान ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह से वोट चोरी कर लोकतंत्र को बर्बाद किया जा रहा है, जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नही है और इसके ख़िलाफ़ देश भर में व्यापक जनांदोलन चलाये जाने की सख्त जरूरत है। वरना लोकतंत्र नही बच पायेगा। इमरान मसूद और शाहनवाज खान ने एलान किया कि आगामी 24 अगस्त को वोट चोरी मामले को लेकर मंडी समिति रोड से कलेक्ट्रेट तक विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी।

विरोध प्रदर्शन किया जाएगा,हालांकि प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है तो देखने वाली बात होगी कि इस बाइक रैली को प्रशासन इजाज़त देगा या नही? कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी इरशाद और डॉक्टर रागिब अंजुम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं प्रशासन ने इस मामले को लेकर चलाये जा रहे जनांदोलन को देखते हुए ज़िले भर में धारा 163 लागू करते हुए जनता के एक साथ जमा होने और धरने जुलूस पर पाबंदी लगा दी।

Also Click : Hardoi : हरदोई के आयुष मिश्रा को ABVP के वन नेशन वन इलेक्शन अभियान में सह-संयोजक की जिम्मेदारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow