Saharanpur : पुलिस द्वारा 01 नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 13.04 ग्राम स्मैक बरामद

अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार के कुशल ने

Aug 19, 2025 - 22:22
 0  45
Saharanpur : पुलिस द्वारा 01 नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 13.04 ग्राम स्मैक बरामद
पुलिस द्वारा 01 नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 13.04 ग्राम स्मैक बरामद

सहारनपुर/गागलहेडी: पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में ऑपरेशन सवेरा, नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर अभियुक्त आबिद उर्फ काना पुत्र सईद उर्फ शाहिद निवासी ग्राम मक्काबांस थाना गागालहेडी जनपद सहारनपुर को हरौडा कट के पास हाईवे पर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 13.04 ग्राम स्मैक नाजायज बरामद हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना गागलहेडी पर मु0अ0सं0182/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

पूंछतांछ में अभियुक्त ने बताया कि मै अवैध स्मैक की खरीद फरोख्त का धंधा काफी समय से कर रहा हूँ गागलहेडी क्षेत्र और जनपद सहारनपुर के आसपास के क्षेत्रो मे नशा करने वाले लोगो व हाईवे पर स्थित ढाबो पर आने जाने वाले ट्रक ड्राईवरो को अच्छे दामो मे बेच देता हूँ। जिससे मेरी अच्छी कमाई हो जाती है। 

बरामदगी का विवरण

13.04 ग्राम स्मैक नाजायज

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार थाना गागलहेडी सहारनपुर
उ0नि0 राजीव कुमार गौर थाना गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर
है0का0 317 सुनील का0 2509 रविन्द्र थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर

Also Click : Lucknow : मान्यता प्राप्त पत्रकारों हेतु आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन 21 व 22 अगस्त को

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow