Deoband : पूर्व विधायक ने जानी ग्रामीमों की समस्या, चोरों की दहशत को बताया अफवाह
ग्रामीण क्षेत्र में अब बिजली का कोई संकट नहीं है, ग्रामीणों ने भी इस पर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खाद समय पर न मिलने की समस्या से परेशान हैं, जिसे
देवबंद : पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर मंगलवार को रणसूरा, दुगचाड़ा और साधारणपुर गांव में जाकर लोगों से मिलीं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को जाना और ड्रोन व चोरों को लेकर लोगों में फैले भ्रम को दूर करते हुए इसे अफवाह करार दिया।
कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों के बीच पहुंची पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने लोगों की बिजली, पानी और बिल आदि समस्याओं के बारे में जाना। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में अब बिजली का कोई संकट नहीं है, ग्रामीणों ने भी इस पर संतुष्टि जताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खाद समय पर न मिलने की समस्या से परेशान हैं, जिसे अधिकारियों से वार्ता कर दूर कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने देहात क्षेत्र में फैल रही ड्रोन और चोरों की दहशत पर विराम लगाते हुए कहा कि यह महज अफवाह है, जो कोई भी इस तरह की अफवाह फैलाता है उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से इस प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का आह्वान किया। इस मौके पर अरविंद त्यागी, सावन त्यागी, अभिनेश त्यागी, अशोक त्यागी, खेमकरण कश्यप, इस्लाम कुरैशी, प्रधान फारुख अंसारी, जयप्रकाश पाल आदि मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : शादी का झांसा देकर गलत कार्य करने का आरोपी गिरफ्तार
What's Your Reaction?











