Saharanpur : पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद शामली स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र का किया गया निरीक्षण

शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के सा

Jul 24, 2025 - 23:55
 0  78
Saharanpur : पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद शामली स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र का किया गया निरीक्षण
पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद शामली स्थित रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र का किया गया निरीक्षण

सार-

  • अधीनस्थो को शासन के द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार समस्त सुविधाएं एवं उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के साथ प्रेरणादायक सैनिक सम्मेलन आयोजित कर रिक्रूट आरक्षियों की समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुनकर संबंधित को निराकरण हेतु आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए।

सहारनपुर: पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर पुलिस अधीक्षक, जनपद शामली के साथ जनपद शामली में रिक्रूट आरक्षियों के लिए व्यवस्थापित प्रशिक्षण केन्द्र पर मैस , बैरक , प्रसाधन व अन्य आधारभूत सुविधाओ एवं क्लासरूम का निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र पर आधुनिक तकनीकि का प्रयोग कर हाईटेक क्लासरूम द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण देने के बारे में जानकारी दी गई।निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक जनपद शामली, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद शामली एवं जनपद के अन्य पुलिस अधिकारीगण तथा समस्त आउटडोर व इनडोर प्रशिक्षकों के साथ मीटिंग कर रिक्रूट आरक्षियों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।रिक्रूट आरक्षियों के साथ प्रेरणादायक सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रशिक्षणरत समस्त रिक्रूट की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया जिसपर प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान कोई भी समस्या ना होना बताया गया। समस्त रिक्रूट आरक्षियों से भविष्य में भी कोई समस्या होने पर उच्चाधिकारियों को सूचित करने हेतु बताया गया तथा प्रशिक्षण केन्द्र पर कड़ी मेहनत,अनुशासन व समर्पण के साथ उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Also Click : Deoband : 7/11 मुंबई लोकल ट्रेन धमाका मामला, हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में भी कानूनी लड़ाई लड़ेगी जमीयत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow