मसूरी भाजपा मंडल की बैठक में नई प्रभारी ज्योति कोटिया का भव्य स्वागत, 2027 भाजपा का वर्ष होगा, बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान। 

भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मसूरी मंडल की नई प्रभारी श्रीमती ज्योति कोटिया का मंडल

By INA News Desk
Nov 7, 2025 - 12:55
44 Views
मसूरी भाजपा मंडल की बैठक में नई प्रभारी ज्योति कोटिया का भव्य स्वागत, 2027 भाजपा का वर्ष होगा, बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान। 
ज्योति कोटिया प्रभारी भाजपा मंडल मसूरी

रिपोर्टर सुनील सोनकर।  
भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मसूरी मंडल की नई प्रभारी ज्योति कोटिया का मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शॉल व पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में संगठन की भावी रणनीति, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विस्तृत चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि मसूरी भाजपा मंडल बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने में जुटा है। कार्यकर्ता निरंतर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। 

मसूरी प्रभारी ज्योति कोटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव चुनाव के लिए तैयार रहने वाली पार्टी है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है, और पार्टी की ताकत जमीनी स्तर पर सक्रिय इन कार्यकर्ताओं में ही निहित है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य न केवल चुनाव जीतना है, बल्कि जनता के जीवन में परिवर्तन लाना है।

उन्होंने कहा कि आने वाला वर्ष 2027 भाजपा का वर्ष होगा। पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनके परिणाम अब धरातल पर स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। ज्योति कोटिया ने बताया कि आगामी उत्तराखंड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं और जनता में अपार उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और जब भी वे राज्य में आते हैं, प्रदेश को नई सौगातें देकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखंड को ‘मॉडल राज्य’ बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर पर संगठन को और सशक्त करें तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुँचाएँ। 

Also Read- Mussoorie : मसूरी-देहरादून मार्ग पर रेत लदा डंपर पलटा, चालक बाल-बाल बचा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow