Hardoi : राज्य महिला आयोग सदस्य एकता सिंह ने हरदोई में किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार, अच्छे काम की सराहना
सदस्य एकता सिंह ने पहले समविलियन विद्यालय नैरा का दौरा किया। वहां शिक्षण व्यवस्था, बुनियादी सुविधाएं, खेलकूद सामग्री, शौचालय, मध्याह्न भोजन, शुद्ध पेयजल,
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने हरदोई जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान अव्यवस्थाओं पर फटकार लगाई और अच्छे काम की सराहना की।
कछौना क्षेत्र में संविलियन विद्यालय नैरा और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। शिक्षा व्यवस्था, सफाई, खेल सामग्री, शौचालय, मध्यान्ह भोजन, पेयजल, बिजली, पढ़ाई और पोषण वाटिका की जांच की।
शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सफाई कर्मचारी नियमित सफाई नहीं करते, जिससे परिसर और शौचालयों में गंदगी रहती है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।
प्राथमिक विद्यालय भीरीघाट में शौचालय गंदगी से भरे और खराब हालत में मिले। वे इस्तेमाल के लायक नहीं थे। अभिभावकों ने कहा कि बाल विकास पुष्टाहार विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग गंभीर नहीं हैं, जिसका नुकसान बच्चों को उठाना पड़ रहा है।
संडीला तहसील के बेंहदर और कछौना ब्लॉक में निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंहदर में अधीक्षक दिनेश पाल भारती के देर से आने पर चेतावनी दी।
ओपीडी, दवा वितरण, महिला वार्ड की सफाई और उपस्थिति रजिस्टर जांचा। लेबर रूम के पास गार्ड नहीं था और जाली टूटी थी, इस पर अधीक्षक को फटकार लगाई।
बाल विकास परियोजना कार्यालय बेंहदर में छह कर्मचारियों में से सिर्फ तीन के हस्ताक्षर मिले। कार्यालय में गंदगी और लापरवाही पर सुपरवाइजर सुमन को चेतावनी दी।
भीरीघाट प्राथमिक विद्यालय में शौचालय और अन्य व्यवस्थाओं की खराबी पर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।
नैरा गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में व्यवस्थाएं अच्छी मिलीं। स्टाफ की प्रशंसा की और कहा कि ऐसी कार्यशैली से सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचता है।
निरीक्षण के दौरान एक बच्ची को दुलारा और उसे न्याय दिलाने के लिए अधिकारी को निर्देश दिया। कस्तूरबा विद्यालय में बच्चों ने हाथ से बनाया फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।
एकता सिंह ने कहा कि महिला आयोग का उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक माहौल बनाना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा
What's Your Reaction?











