हरदोई: महिला को मारपीट कर जलाने के मामले में 4 को 10-10 साल की जेल

By INA News Desk
Aug 3, 2024 - 22:10
61 Views
हरदोई: महिला को मारपीट कर जलाने के मामले में 4 को 10-10 साल की जेल
Advertisement
Advertisement

पिहानी-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके में पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद 4 लोगों को महिला को मारपीट कर जलाने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 11 साल पहले एक महिला ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया था कि मुस्ताक, साजिद पुत्रगण इलियास, मोनिस पुत्र मुस्ताक और महताब पुत्र साजिद निवासी मोहल्ला नागर कस्बा पिहानी ने उस महिला के साथ मारपीट कर जलाने की कोशिश की थी। इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने करीब 11 वर्ष के बाद उक्त चारों दोषियों को 10-10 साल के कारावास के साथ 5-5 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस ने उक्त चारों के जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement