मनु का तीसरे मेडल का सपना टूटा, रोमांच से भरा रहा पूरा मुकाबला

By INA News Desk
Aug 4, 2024 - 00:13
148 Views
मनु का तीसरे मेडल का सपना टूटा, रोमांच से भरा रहा पूरा मुकाबला
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली।
भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को ओलंपिक में इतिहास रचने से चूक गईं। पेरिस ओलंपिक-2024 में 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु से मेडल की उम्मीद थी लेकिन वह चौथे स्थान पर रहीं। इससे पहले मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इंडीविजुअल और इसी इवेंट के मिक्स्ड टीम कॉम्पटीशन में ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। तीसरे मौके को वह भुना नहीं पाईं। मनु ने इस फाइनल की शुरुआत अच्छी नहीं की थी, लेकिन उन्होंने वापसी की। मनु ने कुल 28 का स्कोर किया। पहले स्टेज की तीन सीरीज में मनु ने दो, चार, चार का स्कोर किया। एलिमिनेशन में उन्होंने तीन, पांच, चार, चार और दो का स्कोर किया। आठवीं सीरीज में उनकी टक्कर तीसरे स्थान के लिए हंगरी की वेरोनिका मेजर से थी। इस सीरीज में मनु एक शॉट से पीछे रह गईं और वेरोनिका तीसरे स्थान पर पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें - महिला को मारपीट कर जलाने के मामले में 4 को 10-10 साल की जेल

यहीं मनु का सफर खत्म हो गया। उनसे उम्मीद थी कि मनु 25 मीटर पिस्टल में भी मेडल जीतकर लाएंगी लेकिन मनु यहां चौथे स्थान पर रहीं और उनका तीसरे ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना टूटा गया। मनु ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में डेब्यू किया था लेकिन मेडल नहीं जीत सकी थीं। पेरिस में उन्होंने शानदार खेल दिखा दो मेडल जीते। अगले ओलंपिक खेलों मे मनु से बेहतर की उम्मीद होगी। इन खेलों के बाद वह भारत के उन खिलाड़ियों के साथ शामिल हो गई हैं जिन्होंने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं। 

मनु भाकर ने बनाई थी फेक प्रोफाइल, खुद किया खुलासा..

मनु भाकर भारत के लिए दो ओलंपिक पदक जीतने वाली तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले ये काम पुरुष पहलवान सुशील कुमार और महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने किया है। दूसरा मेडल जीतने के बाद सिंधू ने स्पोर्ट स्टार से बात करते हुए कहा कि वह सिंधू और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपडा की बड़ी फैन हैं। उन्होंने कहा, मैं भारतीय इतिहास के कई बड़े नामों को जानती हैं। मेरे समय में पीवी सिंधु और नीरज चोपड़ा हैं। मैं उनको काफी मानती हूं और दोनों जो मेहनत करते हैं उसकी कायल हूं। एक बार तो मैंने सिंधू को ऑनलाइन हेटर्स से बचाने के लिए फेक प्रोफाइल बनाई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement