हरदोई: गांजा मांगने पर ईंट-पत्थरों से सिर पर हमला कर के युवक की हत्या

बहन ने ईंट-पत्थरों से सिर और चेहरे पर हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिहानी थाना क्षेत्र के बरमहौला गांव निवासी रंगीला 30 वर्ष मजदूरी करता था।...

Dec 8, 2024 - 09:58
 0  57
हरदोई: गांजा मांगने पर ईंट-पत्थरों से सिर पर हमला कर के युवक की हत्या

By INA News Hardoi.

रिपोर्ट: सचिन कुमार (पिहानी ग्रामीण)

जिले में एक युवक की ईंटों से कूच कर हत्या कर दी गई। पिहानी थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में घायल मजदूर का हरदोई अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम। घटना की सूचना शहर पुलिस को दी गई।

वहीं बहन ने ईंट-पत्थरों से सिर और चेहरे पर हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिहानी थाना क्षेत्र के बरमहौला गांव निवासी रंगीला 30 वर्ष मजदूरी करता था।

यह भी पढ़ें: हरदोई: 12 दिसम्बर को होगा कृषक गोष्ठी का आयोजन

बहन सीमा ने बताया शुक्रवार की शाम पड़ोसी युवक से गांजा मांगने की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बहन का आरोप है इसी बात से खफा होकर पड़ोसी ने ईंट पत्थरों से उसके सिर व चेहरे पर हमला कर दिया था। जिससे वह घायल हो गया था।

इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इसी बीच रंगीला की मौत हो गई। इसके बाद शहर पुलिस को सूचना दी गई। शहर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow