Hardoi News: धारदार हथियार से कर दी हत्या, पुलिस ने 3 को पकड़ा

Oct 24, 2024 - 21:32
 0  95
Hardoi News: धारदार हथियार से कर दी हत्या, पुलिस ने 3 को पकड़ा

Hardoi News INA.
गुरुवार को परशुराम पुत्र स्व0 गोकरण निवासी ग्राम सदरपुर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई द्वारा थाना बिलग्राम पर तहरीर दी गयी कि बीती रात्रि में गांव सदरपुर के रहने वाले अमरकान्त पुत्र रमेश, विक्रम रमेश व रुपनारायण पुत्र सुखलाल गांव के ही एक व्यक्ति से शराब के नशे में झगडा कर रहे थे। इस दौरान परशुराम के भाई सुनित पुत्र स्व0 गोकरण द्वारा दोनों पक्षों के मध्य बीच-बचाव करा दिया गया था। अभियुक्तगणों द्वारा इस बात से क्षुब्ध होकर जब परशुराम के भाई सुनित अपने गोडा में सो रहे थे उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा धारदार हथियार से उनपर वार कर उनकी हत्या कर दी। थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद अभियुक्तगण अमरकान्त पुत्र रमेश, विक्रम पुत्र रमेश व रुपनारायण पुत्र सुखलाल सर्वनिवासीगण ग्राम सदरपुर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को हिरासत में लिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow