Sambhal: भीख से सीख तक: सम्भल के 26 बच्चे दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में करेंगे शिरकत। 

सम्भल जनपद के लिए गर्व का क्षण है। 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में सम्भल के 26 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। ये सभी

Jan 19, 2026 - 15:42
89 Views
Sambhal: भीख से सीख तक: सम्भल के 26 बच्चे दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में करेंगे शिरकत। 
राजेंद्र पेंसिया, डीएम सम्भल

उवैस दानिश सम्भल 

सम्भल जनपद के लिए गर्व का क्षण है। 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में सम्भल के 26 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। ये सभी बच्चे उन 650 परिवारों से हैं, जो कभी भीख मांगने को मजबूर थे, लेकिन जिला प्रशासन की पहल से आज शिक्षा और अनुशासन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया की पहल पर चलाए जा रहे “भीख से सीख” कार्यक्रम के तहत इन परिवारों की पहचान की गई। डीएम ने बताया कि भिक्षा और भीख में अंतर है—भिक्षा समाज में उच्च कार्य करने वाले संत, महात्मा और मुनि मांगते हैं, जबकि भीख पेट भरने के उद्देश्य से मजबूरी में मांगी जाती है। इसी सोच के साथ प्रशासन ने भीख मांगने वाले परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लिया। डीएम राजेंद्र पेंसिया के अनुसार, ‘उम्मीद’ संस्था और वीनस शुगर मिल के सहयोग से कुल 650 परिवारों को चिन्हित कर उन्हें पुनर्वासित किया गया। कई परिवारों को कांशीराम आवास में शिफ्ट किया गया है। बच्चों का विद्यालयों में दाखिला कराया गया, जबकि महिलाओं और पुरुषों को कौशल विकास से जुड़े प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी पहल का परिणाम है कि इन परिवारों के 26 बच्चों का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ। पहले उनका प्रशिक्षण स्थानीय स्तर पर कराया गया, वर्तमान में लखनऊ में परेड का विशेष प्रशिक्षण चल रहा है, और इसके बाद ये बच्चे दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में देश के सामने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह पहल न केवल बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रही है, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे रही है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर हालात बदले जा सकते हैं।

Also Read- घने कोहरे में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा- 20 वाहनों की टक्कर, एक की मौत, 24 घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow