Sambhal : किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष इरफान अली का जोरदार स्वागत, किसानों के हितों के लिए काम करने का संकल्प

इस मौके पर खलील नंबरदार ने कहा कि किसान कांग्रेस का उद्देश्य किसानों की हर समस्या को हल करना है। उन्होंने इरफान अली को संबोधित करते हुए कहा, “अब आ

Sep 17, 2025 - 21:49
 0  37
Sambhal : किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष इरफान अली का जोरदार स्वागत, किसानों के हितों के लिए काम करने का संकल्प
किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष इरफान अली का जोरदार स्वागत, किसानों के हितों के लिए काम करने का संकल्प

Report : उवैस दानिश, सम्भल

आज ग्राम घुँघावली में किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहम्मद इरफान अली का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलील नंबरदार ने किसानों की मौजूदगी में मोहम्मद इरफान अली को प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपा और उन्हें बधाई दी।इस मौके पर खलील नंबरदार ने कहा कि किसान कांग्रेस का उद्देश्य किसानों की हर समस्या को हल करना है। उन्होंने इरफान अली को संबोधित करते हुए कहा, “अब आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। आपको हर समय किसानों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना होगा। अगर कहीं भी किसानों का अहित होता है तो पूरी किसान कांग्रेस उनके साथ खड़ी मिलेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि जब भी किसान उन्हें बुलाएंगे, वह व्यक्तिगत रूप से वहां जाकर उनकी समस्याओं को हल कराने का प्रयास करेंगे।मोहम्मद इरफान अली ने कहा कि किसान कांग्रेस हमेशा से किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने राहुल गांधी के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून में सुधार कर किसानों को चार गुना मुआवजा दिलवाना कांग्रेस का ऐतिहासिक कार्य है। पहले किसान भूमि अधिग्रहण से डरते थे, लेकिन अब उचित मुआवजा मिलने के कारण वे खुद इसके लिए आगे आते हैं।कार्यक्रम में कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें जिला अध्यक्ष आरिफ तुर्की, शहर अध्यक्ष शिवकिशोर गौतम, पूर्व शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष लीगल अमित कुमार उठवाल, महिला जिला अध्यक्ष कल्पना सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष आरिफ खान, तनवीर डी, के वाल्मीकि, साहू संजीव कुमार ठाकुर, रणवीर सिंह, अक्षय ठाकुर, मोहम्मद अंसार, दाउद पाशा, अख्तर कसर, चुन्नीलाल सैनी, विवेक आस, मोहम्मद सभी सैफी, अकील अहमद, सुभानी, इफ्तिखार कुरैशी, फिरासत खान, तहसीन अली, शाहनवाज अली, राहत जान, सरफराज और छिद्दन अल्वी सहित बड़ी संख्या में किसान व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों ने इरफान अली को फूलमालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया और किसान हितों के लिए संघर्ष का भरोसा जताया।

Also Click : Uttrakhand : स्वास्थ्य टीम ने दोराहा स्थित अस्पताल को किया सील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow