Mussoorie : मसूरी के मकरेती गांव में बादल फटा, जल प्रलय से तबाही, दो की मौत, कई घर-दुकान बर्बाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार रात लगभग 3 बजे के आसपास तेज़ गर्जना के साथ बादल फटा, जिसके बाद गाँव के चारों ओर अचानक पानी का तेज़ बहाव आने ल

Sep 17, 2025 - 21:46
 0  55
Mussoorie : मसूरी के मकरेती गांव में बादल फटा, जल प्रलय से तबाही, दो की मौत, कई घर-दुकान बर्बाद
मसूरी के मकरेती गांव में बादल फटा, जल प्रलय से तबाही, दो की मौत, कई घर-दुकान बर्बाद

रिपोर्ट : सुनील सोनकर

मसूरी नगर पालिका क्षेत्र के मकरेती गाँव में सोमवार देर रात अचानक आई प्राकृतिक आपदा ने सब कुछ उजाड़ कर रख दिया। रात के सन्नाटे में कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा गाँव हिल गया। बादल फटने के कारण गाँव के चारों ओर पानी और मलबे की बाढ़ आ गई, जिससे तीन दुकानें और चार घर पूरी तरह तबाह हो गए। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा किसी तरह बाल-बाल बच गया।

  • बादल फटते ही मची अफरा-तफरी, लोग जान बचाकर भागे

स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार रात लगभग 3 बजे के आसपास तेज़ गर्जना के साथ बादल फटा, जिसके बाद गाँव के चारों ओर अचानक पानी का तेज़ बहाव आने लगा। देखते ही देखते दुकानों और घरों को जल-सैलाब ने अपनी चपेट में ले लिया।कई लोगों ने घर की छतों और ऊँचे स्थानों पर चढ़कर किसी तरह जान बचाई, लेकिन कुछ को निकलने का मौका नहीं मिला। एक ही परिवार के पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका बच्चा किसी तरह बच निकलने में सफल रहा। इस परिवार के साथ-साथ अन्य कई परिवारों के घरों में रखा सामान मलबे में दब गया। दुकानों में रखा हजारों रुपये का सामान भी बह गया या दब गया।

  • स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य, प्रशासन मौके पर पहुंचा

आपदा की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए आगे आए। गाँव के युवाओं ने मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही घंटों में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, जनप्रतिनिधि, और राहत दल भी मौके पर पहुँच गए।प्रशासन की ओर से पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया। उनके खाने-पीने और अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने पीड़ितों की आंखों में आँसू और दिलों में दहशत देखी।

  • पीड़ितों ने रोते हुए सुनाई आपबीती

घटना के बाद मकरोटी गाँव के लोगों का ग़म छलक पड़ा। पीड़ित परिवारों ने सोमवार रात के भयावह मंज़र को साझा करते हुए बताया कि सब कुछ एक झटके में उजड़ गया। रात को जो घर था, सुबह सिर्फ मलबा बचा था। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई और पुनर्वास की मांग की।

  • प्रशासन का भरोसा, घर और दुकानें दोबारा बनेंगी

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने घटनास्थल का दौरा करते हुए घोषणा की कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के मकान और दुकानें दोबारा बनवाकर देगा। उन्होंने कहा कि ष्नगर पालिका की ज़मीन पर यदि किसी ने अवैध कब्जा किया है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि बिजली, पानी और अन्य सुविधाएँ बहाल करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही, कैबिनेट मंत्री भी जल्द ही क्षेत्र का दौरा करेंगे और सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

  • राजनीतिक प्रतिनिधियों का भी पहुँचना शुरू

इस आपदा की सूचना मिलते ही कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली भी मकरेती गाँव पहुँचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को एक महीने का राशन देने की घोषणा की और आश्वासन दिया कि वे सरकार से मुआवज़ा दिलवाने के लिए पूरी कोशिश करेंगी वही नके द्वारा भी पीडित की मदद की।

क्षेत्रीय सभासद गौरी थापलीवाल ने भी घटनास्थल पर पहुँचकर कहा कि पालिका प्रशासन पीड़ितों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि ष्जल्द ही ध्वस्त हुई दुकानों और मकानों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि मकरोटी गाँव को पर्यटन की दृष्टि से फिर से विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Also Click : Uttrakhand : स्वास्थ्य टीम ने दोराहा स्थित अस्पताल को किया सील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow