Sitapur : नैमिषारण्य में शारदीय नवरात्र की तैयारियों के लिए डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण व समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने मां ललिता देवी मंदिर और चक्रतीर्थ में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता, प्रकाश व्यव

By INA News Desk
Sep 17, 2025 - 21:52
73 Views
Sitapur : नैमिषारण्य में शारदीय नवरात्र की तैयारियों के लिए डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण व समीक्षा बैठक
नैमिषारण्य में शारदीय नवरात्र की तैयारियों के लिए डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण व समीक्षा बैठक

रिपोर्ट - सुरेन्द्र मोठी INA न्यूज़ नीमसार

सीतापुर : आगामी शारदीय नवरात्र पर्व की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने नैमिषारण्य में मां ललिता देवी मंदिर और चक्रतीर्थ का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर प्रांगण में पुजारी गोपाल शास्त्री के साथ दर्शन-पूजन किया और श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, छाया, प्रकाश, स्वच्छता और चिकित्सा जैसी सुविधाओं की व्यवस्था का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने मां ललिता देवी मंदिर और चक्रतीर्थ में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, छाया के लिए टीन शेड, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही मंदिर और चक्रतीर्थ क्षेत्र में नियमित निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को आदेश दिए।पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने भी मंदिर और चक्रतीर्थ में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मिश्रिख शैलेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी नीमसार पंकज तिवारी और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नवरात्र पर्व को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।

Also Click : Uttrakhand : स्वास्थ्य टीम ने दोराहा स्थित अस्पताल को किया सील

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow