Sambhl news: सम्भल डीएम का देखने को मिला प्रकृति प्रेम। 

सम्भल में डीएम का प्रकृति प्रेम देखने को मिला है डीएम ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसान की समृद्धि....

By INA News Desk
Sep 9, 2024 - 18:38
340 Views
Sambhl news: सम्भल डीएम का देखने को मिला प्रकृति प्रेम। 
बाइट - डा. राजेंद्र पेंसिया, डीएम सम्भल
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश

सम्भल में डीएम का प्रकृति प्रेम देखने को मिला है डीएम ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसान की समृद्धि गौवंश का कल्याण एवं लोगों के स्वास्थ्य के लिए वृहद कार्यक्रम शुरु किया है प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण शुरु किया गया है इस दौरान डीएम सभी के साथ जमीन पर गद्दे पर बैठे वहीं  डीएम ने गाय के बच्चों को दुलारा तथा हरिशंकरी का पेड़ लगाया है।

डीएम ने प्राकृतिक खेती के वृहद कार्यक्रम का संभल के गांव असदपुर से शुभारंभ किया। जहां एक धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम ने डीएम ने प्राकृतिक खेती से प्रकृति के संतुलन अलावा प्राकृतिक खेती से लाभ ही लाभ बताए हैं। गाय के गोबर से प्राकृतिक खेती पर जोर दिया वहीं रासायनिक खादों की जगह गाय के गोबर से खेती करने गोबर और गौमूत्र से दूसरे उत्पाद बना कर फायदा उठाने पर जोर दिया। प्राकृतिक खेती से पैदा खाद्यान्न से लोगों को बीमारियां न होने का डीएम ने भरोसा दिया।

इसे भी पढ़ें:- Sambal News: तमंचे के बल पर कोठरी में आराम कर रही महिला से रेप।

वहीं किसान के खूंटे को गाय का वास्तविक घर बताया। वहीं उन्होंने सीएम की गौवंश कल्याण योजना के तहत गौशाला से गाय ले जा कर पालने पर डेढ़ हजार प्रतिमाह प्राप्त करने का आह्वान किया। इस मौके पर गाय के गोबर से बनाई गई मूर्तियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के बाद डीएम ने गौशाला में जा कर भूसा खरीद कर बोंगों में भंडारण का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने गाय के बच्चों को दुलारा तथा उन्हें दूध पिलाने का निर्देश दिया। गौशाला के सामने ही डीएम ने हरिशंकरी(पीपल बरगद पिलखुन)का पेड़ लगाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement