Sambal News: तमंचे के बल पर कोठरी में आराम कर रही महिला से रेप। 

महिला से सात सितंबर को हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट महिला ने 9 सितंबर को थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

By INA News Desk
Sep 9, 2024 - 18:10
646 Views
Sambal News: तमंचे के बल पर कोठरी में आराम कर रही महिला से रेप। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश 

सम्भल। महिला से सात सितंबर को हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट महिला ने 9 सितंबर को थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। नखासा थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि कोठरी में बंधक बनाकर उससे तमंचे के बल पर रेप किया गया है। चीख पुकार पर लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें:- Kasganj News: महिला वकील हत्याकांड में सभी आरोपी गिरफ्तार, कब खुलेगा मौत का राज ?

थाना नखासा क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला दिन में अपने ट्यूबवेल की कोठरी में आराम कर रही थी उसके ही मोहल्ले का व्यक्ति अचानक कोठरी में आया और तमंचे के बल पर जबरदस्ती उससे रेप किया विरोध करने पर तमंचे की बट मारी और धमकी दी। चीख पुकार पर बराबर के खेतों में काम कर रहे लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने रोते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर आगे की कार्यवाही में लगी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement