Sambhal : चावल घोटाले का खुलासा- 10 लाख की नकदी, ट्रक का ट्रॉला बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

आरोपी ट्रांसपोर्ट एजेंसी के माध्यम से व्यापारियों का माल गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय बीच रास्ते में गायब कर देते थे और बाद में माल को अन्य स्थानों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। इस

By INA News Desk
Jan 16, 2026 - 22:04
32 Views
Sambhal : चावल घोटाले का खुलासा- 10 लाख की नकदी, ट्रक का ट्रॉला बरामद, दो शातिर गिरफ्तार
Sambhal : चावल घोटाले का खुलासा- 10 लाख की नकदी, ट्रक का ट्रॉला बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल पुलिस ने चावल के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 30 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त ट्रक का एक ट्रॉला बरामद किया गया है। यह कार्रवाई थाना बहजोई पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में की गई। एएसपी अनुकृति शर्मा ने खुलासा करते हुए पूरे घटना क्रम पर विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रांसपोर्ट एजेंसी के माध्यम से व्यापारियों का माल गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय बीच रास्ते में गायब कर देते थे और बाद में माल को अन्य स्थानों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। इस मामले में शिकायतकर्ता लोकेंद्र ने बताया कि 23 नवंबर 2025 को उनकी फर्म से 888 बोरों में भरा करीब 533 कुंतल चावल ट्रक संख्या HR58E7309 से हरियाणा के लिए रवाना किया गया था, लेकिन ट्रक गंतव्य तक नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो थाना बहजोई में मुकदमा दर्ज कराया गया।जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 15/16 जनवरी की रात ग्राम हर्रा, थाना सरूरपुर (मेरठ) से रिहान पुत्र बाबर और कामिल पुत्र बाबर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने चावल को अलग-अलग स्थानों पर बेच दिया और ट्रक को बचाने के लिए ट्रॉला अलग कर छिपा दिया था।

आरोपियों के पास से बिक्री की रकम 10.30 लाख रुपये नकद बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का एक अन्य सदस्य कादिर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ थाना बहजोई में धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम की इस सफलता को वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहनीय बताया  है।

Also Click : Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow